Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अपने सांसदों-विधायकों की जमीनी पकड़ जानने के लिए सर्वे करा रही BJP, NaMo App पर लिया जा रहा फीडबैक

Uk Fast Khabar December 25, 2023

इन दिनों भाजपा अपने सांसदों-विधायकों की जमीनी पकड़ का आकलन करने को सर्वे करा रही है। नमो एप के जरिये किए जा रहे जनमन सर्वे में वर्तमान सांसदों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है कि वे अपने क्षेत्र में कितने सक्रिय हैं, कार्यकर्ताओं और आम जन के बीच छवि कैसी है, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर कितने सजग हैं। प्रत्याशी चयन में भाजपा अक्सर चौंकाती है और यही बात सिटिंग सांसदों की फिक्र बढ़ा सकती है। विधायकों के सर्वे को लेकर जानकारी यह है कि लगभग डेढ़ दर्जन की परफार्मेंस को लेकर रिपोर्ट ठीकठाक नहीं है। वैसे, अभी अगले विधानसभा चुनाव को खासा वक्त है, इस अवधि में वे अपना रिपोर्ट कार्ड सुधार सकते हैं। अलबत्ता, इतना जरूर है कि इस श्रेणी में आने वाले विधायक अगर मंत्रिमंडल की खाली चार सीटों की ओर देख रहे हैं, तो उन्हें मन मसोसकर ही रह जाना पड़ेगा।

एक सीट, एक क्षत्रप, बाकी वेट एंड वाच
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय का साइड इफेक्ट यह भी दिख रहा है कि अब नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कांग्रेस में अमूमन संगठन के बजाय नेता आधारित चुनाव ही अधिक लड़े जाते रहे हैं।
यहां बड़े-बड़े क्षत्रप अपनी सीटों पर वर्चस्व रखते हैं। यानी एक क्षत्रप, एक सीट। अलग राज्य बनने के बाद से ही देखें तो नारायण दत्त तिवारी से लेकर हरीश रावत, सतपाल महाराज और विजय बहुगुणा पार्टी के इस श्रेणी के नेताओं में शुमार किए जा सकते हैं। अब महाराज और बहुगुणा तो भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं। बचे हरीश रावत, वह अब भी पूरी शिददत से जुटे हैं। एकमात्र रावत ही हैं, जिनके बारे में कहा जा सकता है कि वह हर हालत में लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेंगे। बाकी तो वेट एंड वाच की मुद्रा में हैं।

जनाधार लगभग शून्य, गठबंधन धर्म निभाने की फिक्र
विपक्ष के गठबंधन आइएनडीआइए का कोई असर उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर नहीं पड़ने जा रहा है। यहां लोकसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के मध्य ही सिमटता है। वैसे, राज्य के दो मैदानी जिलों, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ सीटों पर इन दो पार्टियों के अलावा बसपा जरूर जनाधार रखती है, लेकिन वह गठबंधन का हिस्सा है नहीं। सपा वर्ष 2004 में हरिद्वार सीट जीत चुकी है, जो उत्तराखंड में अब तक उसकी एकमात्र चुनावी जीत रही है। पांच विधानसभा चुनाव में सपा को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई। इस सबके बावजूद हाल में जब कांग्रेस ने विपक्ष के सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया तो उसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव एसएन सचान गठबंधन धर्म निभाते दिखे। संभवतया इस उम्मीद में कि हो सकता है इसके एवज में कांग्रेस पांच में से एक सीट लडऩे के लिए सपा को दे दे।

कुमारी सैलजा इन, यादव कंफर्ट जोन से आउट
कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया और उत्तराखंड भी इस दायरे में आ गया। पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सामने पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब पार्टी ने कुमारी सैलजा को प्रदेश प्रभारी का दायित्व दिया है। अनुभवी नेताओं में शुमार सैलजा इस पर्वतीय भूगोल के राज्य में पार्टी की राजनीतिक किस्मत कितनी बदल पाती हैं, यह भविष्य बताएगा। उधर, कांग्रेस को चुनाव न जिता पाने के बावजूद विधानसभा में सदस्यों का आंकड़ा 11 से 19 तक पहुंचाने के अलावा बगैर किसी उपलब्धि के विदा होने वाले प्रभारी देवेंद्र यादव को अब पंजाब का जिम्मा मिला है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। अब लोकसभा चुनाव के समय गठबंधन में सीटों के बंटवारे में कांग्रेस को उपस्थिति दर्ज कराते दिखने का मुश्किल काम यादव को करना होगा। यादव जी, उत्तराखंड तो फिर भी आपके लिए कंफर्ट जोन रहा, है न।

 

Continue Reading

Previous: क्रिसमस-नववर्ष का जश्न मनाने ‘पहाड़ों की रानी’ में उमड़े पर्यटक, मसूरी में दिनभर चारों ओर रेंगते नजर आए वाहन
Next: उत्तराखंड में बढ़ सकते हैं शराब के दाम, आबकारी नीति में प्रावधान की तैयारी; 4500 करोड़ की कमाई का लक्ष्य!

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.