Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रेत कारोबार के विवाद में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या, मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा तीन

Uk Fast Khabar June 18, 2026

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने बताया कि त्रिपाठी ग्रुप और ठाकुर ग्रुप के बीच रेत उत्खनन को लेकर विवाद था.

कोरिया/सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना इलाके के नौगई में दिल दहला देने वाली वारदात मंगलवार की रात सामने आई. जहां दो पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें आगजनी के दौरान भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर कार में जलकर दर्दनाक मौत हो गई. वारदात में बुरी तरह से जख्मी 2 और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर तीन तक पहुंच गया है. फिलहाल सोनहत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

बीजेपी नेता को जिंदा जलाया, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 3

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरिया, सुरेशा चौबे ने बताया कि ”एक त्रिपाठी ग्रुप है और एक ठाकुर ग्रुप है. इनके बीच रेत उत्खनन को लेकर आपसी विवाद का मामला सामने आया है.” एएसपी ने बताया कि ”नौगाई गांव में त्रिपाठी परिवार निवास करता है. मंगलवार की रात में करीब साढ़े दस बजे के आसपास दोनों पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा और मारपीट हुई. एएसपी ने कहा कि फॉर्च्यूनर गाड़ी जली है, लेकिन आग गाड़ी में कैसे लगी यह क्लियर नहीं हुआ है. अभी मामला विचाराधीन है. 302, 307 का मामला दर्ज हुआ है. आगजनी की धारा को भी शामिल किया गया है.”

दोनों ग्रुपों के बीच रेत उत्खनन को लेकर विवाद चल रहा था. वारदात वाले दिन भी ठाकुर ग्रुप के लोग त्रिपाठी ग्रुप के घर पर पहुंचे थे. दोनों पक्षों के बीच वहां पर भी विवाद हुआ. विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया कि कार में आग कैसे लगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हम लगातार दबिश दे रहे हैं: सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरिया

आईजी सरगुजा रेंज, दीपक झा का बयान

वारदात को लेकर आईजी ने कहा, ”इस मैटर में हम लोगों ने थाना सोनहत में अपराध दर्ज किया गया है. 4 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी 6 फरार लोगों की तलाश जारी है. हम जल्द ही फरार लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे. दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद था. कल भी इन लोगों ने एक जगह मारपीट की है. दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद का भी पता करने की कोशिश की जा रही है. पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. कल हुए घटनाक्रम में 1 शख्स की मौत मौके पर ही जलने से मौत हो गई थी. चार लोगों को उपचार के लिए रेफर किया गया था. इलाज के दौरान आज 2 शख्स की मौत हो गई है. हमारी लोगों से अपील है कि वो शांति व्यवस्था बनाए रखें और कानूनी की मदद करें. आरोपियों को खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसका हम भरोसा दिलाते हैं.”

सोनहत थाने में केस दर्ज किया गया है. वारदात को अंजाम देने वाले कुछ लोगों को हमने पकड़ लिया है. जो लोग वारदात के बाद से फरार हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही बाकी बचे लोग भी पकड़ लिए जाएंगे. हम लोगों से अपील करते हैं कि वो शांति व्यवस्था बनाए रखें: दीपक झा, आईजी सरगुजा रेंज

बीजेपी नेता और उनके 2 साथियों की मौत

आरोप है कि जिस फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर बीजेपी नेता और भरत सिंह गहरवार नौगई गांव पहुंचे थे, उस कार में वारदात के वक्त उनके साथ वीरेंद्र प्रताप सिंह और नागेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे. आगजनी की घटना में दोनों भी बुरी तरह से झुलस गए थे. आग में झुलसे नागेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि वीरेंद्र प्रतास सिंह की मौत अंबिकापुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

घटनाक्रम पर बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

बीजेपी विधायक भैयालाल राजवाड़े और पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने घटना पर दुख जताया है. दोनों नेताओं ने कहा कि जो भी इसके लिए दोषी हैं उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी नौगई पहुंचे. पूरे मामले की जानकारी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को भी पूर्व कांग्रेस विधायक कमरो ने दी है.

घटना की जानकारी मिलते ही मैं मौके पर देर रात पहुंचा. बड़ी दुखद घटना है. मैंने इस संबंध में आईजी से बातचीत की. जो शुरुआती जानकारी निकलकर सामने आई है, उसमें दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था: भैयालाल राजवाड़े, विधायक बैकुंठपुर

बड़ी दुखद घटना घटी है. रात को ही घटना की मुझे जानकारी मिली, मैंने फोन पर चरणदास महंत जी को इसकी सूचना देने की कोशिश की लेकिन देर रात होने की वजह से वो फोन नहीं उठा पाए. अभी उनका फोन आया तो मैंने उनको पूरी बात बताई है. परिवार को दुख सहने की ईश्वर शक्ति दें: गुलाब कमरो, पूर्व विधायक

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटनाक्रम में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा भी कर रही है.

तनाव के मद्देनजर पुलिस बल इलाके में तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली. पुलिस ने आईजी को बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम

16 तारीख मंगलवार की रात को एमसीबी के सोनहत थाना इलाके के ग्राम नौगई में लग्जरी कार में सवार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. पूरे विवाद के पीछे पुरानी रंजिश और रेत उत्खनन के वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई की बात सामने आई है. कार में मौके पर जिस शख्स की जलने से मौत हुई वो बीजेपी नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह थे. वारदात में अबतक बीजेपी नेता सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

Continue Reading

Previous: ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन
Next: सिडकुल में जीएसटी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, कई कंपनियां रडार पर

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.