Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

Uk Fast Khabar June 17, 2026

Mercedes AMG ने अपनी अपडेटेड AMG GLS 63 और GLE 63 S SUV पेश की हैं. इसमें नया M177 EVO ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है.

हैदराबाद: परफॉर्मेंस कार निर्माता कंपनी Mercedes AMG ने मिड-लाइफसाइकिल अपडेट के तहत, अपनी अपडेटेड AMG GLS 63 और GLE 63 S SUV को पेश किया है, जिसमें नया M177 EVO ट्विन-टर्बो V8 इंजन इस्तेमाल किया गया है. इन कारों में मोटरस्पोर्ट से प्रेरित फ्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ्ट दिया गया है, जो घूमने वाले हिस्सों (rotating masses) के वज़न को कम करता है.

इसके साथ ही, यह इंजन की रेव करने की क्षमता को बेहतर बनाता है और सटीक रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है. हालांकि इस इंजन के पावर आउटपुट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि नया इंजन ज़्यादा फ़्यूल-एफ़िशिएंट है. यह स्टैंडर्ड Mercedes GLE और GLS SUV के फ़ेसलिफ़्ट के अप्रैल 2026 में सामने आने के बाद हुआ है.

नई Mercedes AMG GLS 63 और GLE 63 S का पावरट्रेन
कंपनी ने इन दोनों कारों में 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगाया गया है, जो अकेले 612hp की पावर उत्पन्न करता है. वहीं इसके साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड स्टार्टर-जनरेटर भी जोड़ा गया है, जो इस पावर आउटपुट में 23hp और जोड़ता है. इसके अलावा, कार में लगा स्टार्टर-जनरेटर कम RPM पर अतिरिक्त टॉर्क भी उत्पन्न करता है, और गाड़ी की रफ़्तार कम होने पर एनर्जी रिकवरी में मदद करता है.

इसके साथ ही, यह इंजन को आसानी से रीस्टार्ट करने में भी सहायता करता है. कंपनी का दावा है कि नई Mercedes AMG GLE 63 S को 0 से 100kph की रफ़्तार तक पहुंचने में 3.9 सेकंड लगते हैं, जबकि GLS 63 को इस रफ्तार पर पहुंचने के लिए 4.2 सेकंड लगते हैं. इन दोनों कारों में AWD स्टैंडर्ड फ़ीचर के तौर पर मिलता है और इनकी टॉप स्पीड 280kph है.

जानकारी के अनुसार, फ़्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ़्ट के अलावा, नई-जेनरेशन V8 में बदला हुआ फ़ायरिंग ऑर्डर, अपडेटेड फ़्यूल इंजेक्शन, नए इनटेक और एग्ज़ॉस्ट पोर्ट, बेहतर कैमशाफ़्ट और नया टर्बोचार्जर हाउसिंग भी दिया गया है. AMG ने दोनों कारों के एग्ज़ॉस्ट सिस्टम को भी अपडेट किया है, जो इंजन की आवाज़ बदलने के लिए अपने फ़्लैप्स को अपने-आप एडजस्ट कर सकता है.

इन कारों में बॉडी रोल को कम करने के लिए एक बेहतर एक्टिव राइड कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है. इसके अलावा, ज़्यादा टॉर्क को संभालने के लिए आगे और पीछे के ड्राइवशाफ़्ट को मज़बूत बनाया गया है, और साथ ही GLS में रियर एक्सल लॉकिंग सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने लेटेस्ट एमिशन स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए, इसमें पार्टिकुलेट फ़िल्टर स्टैंडर्ड तौर पर दिया है.

दोनों कारें कब होंगी लॉन्च
नई AMG GLE 63 S SUV व कूपे और GLS 63 SUV को आने वाले महीनों में ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि इनमें से कम से कम एक हाई-परफॉर्मेंस SUV इस साल के आखिर में या 2027 में भारतीय बाज़ार में उतारी जा सकती है, क्योंकि Mercedes India पहले भी GLE 63 कूपे और GLS 63 SUV को भारतीय बाज़ार में पेश कर चुकी है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम
Next: रेत कारोबार के विवाद में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या, मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा तीन

Related Stories

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

July 27, 2026
दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 27, 2026
खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

July 27, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

July 27, 2026
दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस

July 27, 2026
खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत

July 27, 2026
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश

July 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
  • दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की नई बिसात, ‘दलित वोट’ साधने की कोशिश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.