Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बागेश्वर में महिला बीएलओ का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पति संग चाय पी, थोड़ी देर में हो गई अनहोनी

Uk Fast Khabar August 3, 2026

बांसतोली निवासी 47 वर्षीय कमला देवी पत्नी पूरन राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं

बागेश्वर: बागेश्वर जिले में कांडा थाना क्षेत्र के बांसतोली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का शव मिला है. शव पेड़ पर लटका मिला. बीएलओ के पति का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य के दबाव से उनकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है. उधर Electoral Registration Officer का कहना है कि कमला देवी ने अपना काम कुशलता से किया. उन्होंने कभी काम के दबाव या तनाव की शिकायत नहीं की.

बागेश्वर में बीएलओ का शव मिला: बांसतोली निवासी 47 वर्षीय कमला देवी पत्नी पूरन राम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रही थीं. रविवार सुबह वह रोज की तरह उठीं और पति के साथ चाय पी. इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे उनके पति गाय का दूध दुहने के लिए गोशाला चले गए. कुछ देर बाद लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली. तलाश करने पर पत्नी का शव घर के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला. सूचना के बाद थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है.

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का बयान: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि-

कमला देवी ने बीएलओ रहते हुए सराहनीय कार्य किया. काम को लेकर किसी तरह का दबाव होने की शिकायत कभी किसी मंच पर नहीं की. यदि किसी प्रकार का दबाव या कठिनाई थी, तो इसकी सूचना संबंधित उच्चाधिकारियों को दी जा सकती थी.
-अनिल चन्याल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 46 विधानसभा सीट, कपकोट बागेश्वर-

परिवार की आर्थिक रीढ़ थीं कमला देवी: कांडा बांसतोली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ कमला देवी का असामयिक निधन उनके परिवार के लिए गहरा आर्थिक और मानसिक संकट छोड़ गया है. परिवार की आजीविका का मुख्य आधार कमला का वेतन था. उसी से घर का खर्च चलता था और बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी उन्हीं के कंधों पर था. मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के कालसीला (बेरीनाग) निवासी कमला देवी का विवाह मार्च 2003 में बांसतोली निवासी पूरन राम से हुआ था. विवाह वर्ष के नवंबर में उनकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति हुई थी. इंटरमीडिएट तक शिक्षित कमला ने नौकरी के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ वह बीएलओ का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रही थीं. घटना के बाद विभिन्न संगठनों ने जांच की मांग की है.

कमला के दो बच्चे उच्च शिक्षा ले रहे हैं: कमला के पति पूरन राम ने बताया कि कमला हमेशा बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थीं. सीमित आय के बावजूद उन्होंने बेटी और बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. बेटी एमएससी और बेटा लोकेश की पढ़ाई कर रहा है. अब मां के निधन के बाद दोनों के सामने पढ़ाई जारी रखना भी मुश्किल लग रहा है.

अस्थायी नौकरी छोड़ने के बाद कमला पर बढ़ी थी जिम्मेदारी: पति पूरन राम ने बताया कि उन्हें वर्ष 1991 में आईटीआई कांडा में हिंदी आशुलिपिक के पद पर अस्थायी नियुक्ति मिली थी. उनकी नौकरी बीच-बीच में लगती और समाप्त होती रही. वर्ष 2010 से 2023 तक उन्होंने संस्थान में बिना मानदेय भी सेवाएं दीं. वर्ष 2023 में पद पर स्थायी नियुक्ति होने के बाद उन्होंने वहां जाना बंद कर दिया. इसके बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी लगभग पूरी तरह कमला देवी पर आ गई थी. कमला देवी के निधन के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से गहरे संकट में है. ग्राम प्रधान तुला राम, जिला पंचायत सदस्य हेमलता तथा स्थानीय लोगों ने सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता, आश्रितों को रोजगार और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है.

एसआईआर का काम कर रही थीं कमला देवी: कमला देवी बूथ संख्या-164 (जूनियर हाईस्कूल गणेशपुर) की बीएलओ थीं. एसआईआर के पहले चरण में उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर विवरण पोर्टल पर अपलोड किया. दूसरे चरण में मतदाता सूची में पाई गई त्रुटियों के संबंध में नोटिस वितरित करने, मैपिंग और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी. परिजनों के अनुसार, 31 जुलाई तक उन्हें 88 नोटिस वितरित करने थे, लेकिन वह 56 नोटिस ही बांट सकीं. इस कारण वह तनाव में थीं.

पति ने का कमला लंबित नोटिस को लेकर तनाव में थीं: पति पूरन राम का कहना है कि-

नोटिस देने के दौरान उनकी पत्नी को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा था. अधिकारियों के लगातार फोन आने से उन पर मानसिक दबाव बढ़ गया था. पांच और छह अगस्त को इंटर कॉलेज विजयपुर में प्रस्तावित एसआईआर शिविर के लिए सभी बीएलओ को अद्यतन अभिलेखों के साथ उपस्थित होना था. कमला देवी पिछले दो दिनों से 32 लंबित नोटिस को लेकर दबाव में थीं. रात में भी वह इस मुद्दे पर लगातार बात कर ही थीं.
-पूरन राम, कमला देवी के पति-

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कमला ने नोटिस का काम पूरा कर लिया था: पूरन राम ने कहा कि मैंने अपनी तरफ से हरसंभव सहयोग की बात भी कही थी. इसके बाद भी उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया. उधर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, अधिकारी कपकोट, अनिल चिन्याल का कहना है कि कमला देवी ने सभी 88 नोटिस वितरण का कार्य पूरा कर लिया था.

405 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही हैं बीएलओ का कार्य: 2003 के एसआईआर से मैपिंग होने के कारण मतदाता सूची में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. इस काम को सपन्न कराने के लिए जिले में 405 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ की भूमिका में हैं. जिले में कार्यरत बीएलओ का कहना है कि विसंगतियों को दूर किया जा रहा है, लेकिन विसंगतियों के लिए बीएलओ जिम्मेदार नहीं है. पूर्व में सारा काम हाथों से होता था, लेकिन अब सिस्टम से हो रहा है. सिस्टम की छोटी-छोटी कमी जब तक दूर नहीं हो जाती, तब तक उसे ओके नहीं करता है. नई व्यवस्था होने के कारण लोग परेशान रहते हैं. एसआईआर में मैपिंग में दिक्कत है, लेकिन मदद के लिए लगे शिक्षक उसे पूरा कर रहे हैं.

कांडा के थानाध्यक्ष का बयान: बागेश्वर जिले के कांडा थाने के थानाध्यक्ष ने कहा कि-

बागेश्वर जिले में कांडा थाना क्षेत्र के बांसतोली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का शव मिला है. प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम कि रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. मौत के कारणों की जांच की जा रही है.
-बलवंत कम्बोज, थानाध्यक्ष, कांडा, बागेश्वर-

Continue Reading

Previous: सावन का पहला सोमवार, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सावन में यहीं विराजते हैं भगवान शिव
Next: हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

Related Stories

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

August 3, 2026
बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

August 3, 2026
ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

August 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

August 3, 2026
बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

August 3, 2026
ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

August 3, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

August 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च
  • बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे
  • ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?
  • जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.