Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

Uk Fast Khabar August 3, 2026

पद्मश्री वंदना कटारिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है

हरिद्वार: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वंदना कटारिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है. राष्ट्रपति की ओर से भेजा गया यह निमंत्रण पत्र शनिवार को डाक विभाग ने हरिद्वार के रोशनाबाद गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचाकर परिजनों को सौंपा.

हॉकी की हैट्रिक गर्ल को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण: इस सम्मानजनक निमंत्रण से वंदना के परिवार में खुशी का माहौल है. वंदना कटारिया पिछले साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले चुकी हैं. इन दिनों वो नई खिलाड़ियों को तराश रही हैं. आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तौयार करने के सिलसिले में मुंबई में हैं. ऐसे में जब उनके घर राष्ट्रपति भवन से भेजा गया निमंत्रण पत्र पहुंचा, तो परिजनों ने तुरंत फोन पर इसकी जानकारी उन्हें दी. राष्ट्रपति भवन से मिले इस विशेष आमंत्रण को परिवार ने वंदना के लंबे खेल करियर, उनकी उपलब्धियों और देश के लिए किए गए योगदान का सम्मान बताया.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया: वंदना के भाई चंद्रशेखर ने बताया कि-

राष्ट्रपति का निमंत्रण मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है. घर के सभी सदस्य बेहद उत्साहित हैं. निर्धारित नियमों के अनुसार दिल्ली जाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे.
-चंद्रशेखर, वंदना कटारिया के भाई-

वंदना कटारिया को राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण आने पर परिवार खुश: चंद्रशेखर ने देश के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनकी बहन का नहीं, बल्कि हरिद्वार और उस छोटे से गांव का भी सम्मान है, जहां से निकलकर वंदना ने देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया. उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव की बेटी का राष्ट्रपति भवन के विशेष समारोह के लिए आमंत्रित होना इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर कोई भी व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है. वंदना की उपलब्धियां आज देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

भावुक हुआ हॉकी प्येलर का परिवार: चंद्रशेखर ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी मां इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं, लेकिन इस खुशी के मौके पर पिता की कमी भी परिवार को महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि उनके पिता आज जीवित होते, तो अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर सबसे अधिक गर्व उन्हें ही होता.

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं वंदना कटारिया: गौरतलब है कि वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी की सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन और भारतीय खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है. वो हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की निवासी हैं. यहीं पर उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ हॉकी खेलने की तैयारी शुरू की थी. इंटरनेशनल खेलों में गोल की हैट्रिक लगाने के बाद वो हैट्रिक गर्ल के नाम से प्रसिद्ध हो गईं. पूर्व में देश के प्रधानमंत्री से वो मिल चुकी हैं और इस बार राष्ट्रपति भवन से उन्हें बुलावा आया है. बता दें कि रोशनाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान है, जिसका नाम वंदना कटारिया के नाम पर ही रखा गया है. ये आज वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम से प्रसिद्ध है.

वंदना कटारिया ने पिछले साल संन्यास लिया था: भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी रहीं वंदना कटारिया ने मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया था. उन्होंने 2009 में इंटरनेशनल हॉकी में डेब्यू किया था. वो टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रही थीं. वंदना ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया, क्योंकि वह ओलंपिक में हैट्रिक बनाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं.

वंदना कटारिया 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ भारतीय महिला हॉकी में सबसे अधिक कैप्ड खिलाड़ी भी रही हैं. उन्होंने इन मुकाबलों में कुल 158 गोल किए थे. अपने लगभग 15 साल के करियर के दौरान वंदना कटारिया ने 2 ओलंपिक गेम्स (रियो 2016, टोक्यो 2020), 2 FIH हॉकी महिला विश्व कप (2018, 2022), 3 राष्ट्रमंडल खेलों (2014, 2018, 2022) और 3 एशियाई खेलों (2014, 2018, 2022) में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

वंदना कटारिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2016, 2023) और FIH हॉकी महिला राष्ट्र कप (2022) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने एशियाई खेल 2018, महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जापान 2013 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी डोंगहे 2018 में रजत पदक जीतने वाली टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके साथ ही वंदना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.

 

Continue Reading

Previous: बागेश्वर में महिला बीएलओ का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पति संग चाय पी, थोड़ी देर में हो गई अनहोनी
Next: मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक फिसलने से युवक की मौत, खस्ताहाल रोड पर फिर उठे सवाल

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.