Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Qatar से रिहा होकर घर पहुंचे कैप्टन सौरभ, बेटे को देख मां के छलके आंसू; पिता ने कह दी ये बात

Uk Fast Khabar February 14, 2024

कतर की जेल से रिहा हुए पूर्व नौसेना अधिकारी कैप्टन सौरभ वशिष्ठ मंगलवार शाम को दून के टर्नर रोड स्थित अपने आवास पहुंच गए हैं। 17 महीने बाद घर लौटने पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान वह भावुक भी हो गए। उनकी पत्नी मानसा और बेटियां जारा व तुवीसा भी उनके साथ थीं। घर पहुंचने पर कैप्टन सौरभ के पिता वायु सेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर आरके वशिष्ठ और मां राजी के आंसू छलक आए और उन्होंने बेटे को गले लगाकर दुलार किया। मां ने बेटे की आरती उतारी और तिलक किया। सौरभ ने परिवार के साथ घर के मंदिर में शीश नवाया और ईश्वर का धन्यवाद दिया।

कतर में सुनाई गई थी उम्र कैद की सजा
बता दें, नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी कतर में देहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज नाम की कंपनी के लिए काम कर रहे थे। अगस्त 2022 में इन सभी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 26 अक्टूबर 2023 को कतर की अदालत ने इन्हें फांसी की सजा सुना दी थी, जिसे बाद में उम्र कैद की सजा में तब्दील किया गया।

आठ में से सात अधिकारी हुए रिहा
देशभर से इन पूर्व नौसेना अधिकारियों की रिहाई की मांग उठी। इसके बाद भारत सरकार ने इनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की। जिसके बाद कतर की सरकार ने इनमें सात को रिहा कर दिया। सौरभ ने दून पहुंचते ही मोहब्बेवाला स्थित साईं मंदिर में दर्शन किए। परिवार के सभी लोगों ने मंगलवार का उपवास रखा था।

लौट आया मेरा लाल
भारतीय नौसेना के पूर्व कैप्टन सौरभ वशिष्ठ कतर की जेल से रिहा होकर मंगलवार को देहरादून के टर्नर रोड स्थित अपने घर पहुंचे तो 17 महीने बाद अपने लाल को देखकर मां की आंखें भर आईं।

पत्नी को दिल्ली पहुंचने पर मिली खबर
पत्नी को सौरभ की रिहाई व वतन वापसी की खबर तब मिली जब वह दिल्ली पहुंच गईं थीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सौरभ ने दिल्ली पहुंचने के बाद मुझे फोन किया। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वह रिहा हो गए हैं। इसके बाद कतर में भारत के राजदूत विपुल ने बात की। उन्होंने इस बात की पुष्टि की। जिसके बाद ऐसा लगा कि मानो मेरे प्राण लौट आए हैं।

मेरी चौखट पर मेरे राम आए हैं
बेटे की रिहाई का इंतजार कर रहे सौरभ के पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। दिल्ली से दून पहुंचते समय उन्होंने सौरभ को कई बार फोन किया। बार-बार पूछते, कहां पहुंचे हो..। उनके घर पहुंचते ही बोल पड़े मेरी चौखट पर मेरे राम आए हैं।

वह दिन पीछे छूट गए
घर पहुंचने पर कैप्टन सौरभ भावुक दिखे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 17 महीने बाद यहां पर खड़ा हूं, इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के चलते संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पीएम व विदेश मंत्रालय के व्यक्तिगत हस्तक्षेप का परिणाम और श्रीराम व हनुमान जी की कृपा है कि नौसेना के सात पूर्व अधिकारी वतन वापसी कर पाएं हैं।

अब नई जिंदगी जीनी है
कैप्टन सौरभ ने कतर के अमीर का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुसीबत के वक्त में उनके माता-पिता, पत्नी व बच्चों से जो संबल उन्हें मिला, शब्दों में उसका जिक्र नहीं किया जा सकता है। बीते 17 माह की बात करते उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि वह दिन आराम से कटे, पर वह दिन अब पीछे छूट गए हैं और अब नई जिंदगी मुझे जीनी है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में जल्द अस्तित्व में आएगी पर्यटन पुलिस, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था जोर
Next: अब प्रदेश सरकार स्वयं कर सकेगी हवाई सेवाओं का संचालन, कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.