Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अब प्रदेश सरकार स्वयं कर सकेगी हवाई सेवाओं का संचालन, कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी

Uk Fast Khabar February 15, 2024

प्रदेश सरकार अब केंद्र सरकार की उड़ान योजना की तर्ज पर उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार उत्तराखंड से देश व विदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार खुद ही इन मार्गों का चयन करने के साथ ही हवाई व हेली कंपनियों से इन पर संचालन के प्रस्ताव आमंत्रित कर सकेगी। इन मार्गों पर किराये का फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। यद्यपि, इन मार्गों पर हवाई अथवा हेली सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

सरकार का है ये उद्देश्य
सरकार का उद्देश्य इस योजना के अंतर्गत काठमांडू, अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए हवाई सेवा शुरू करना है। प्रदेश में अभी हवाई जहाज केवल चुनिंदा हवाई अड्डों पर ही संचालित हो सकते हैं। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के नैसर्गिक सुंदरता वाले स्थानों के लिए केवल हेली सेवाएं ही संचालित हो सकती हैं। प्रदेश में 125 से अधिक हेलीपैड हैं, जो दुर्गम क्षेत्रों तक संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यहां हेली सेवाएं सुचारू होने से पर्यटन, व्यापार व विकास के द्वार खुल सकते हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

वीजीएफ पर वहन करेगी राज्य सरकार
यह योजना केंद्र सरकार की उड़ान यानी क्षेत्रीय संपर्क योजना तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क योजना पर आधारित है। इस योजना में हवाई सेवाओं के संचालन पर दिया जाने वाला अनुदान यानी वाइबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) राज्य सरकार वहन करेगी। इस योजना को वर्ष 2029 तक संचालित किया जाएगा। योजना के तहत चयनित मार्ग का मूल अथवा गंतव्य उत्तराखंड राज्य में होगा।

योजना का क्रियान्वयन करेगी उच्च स्तरीय समिति
योजना के क्रियान्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय समिति होगी, जो मार्ग व किराये का निर्धारण व मार्ग पर हवाई अथवा हेली सेवा के संचालन पर निर्णय लेगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनने वाली इस समिति में छह सदस्य होंगे। सचिव नागरिक उड्डयन इस समिति के संयोजक की भूमिका में रहेंगे। वही सचिव वित्त, सीईओ यूकाडा, एएआई का प्रतिनिधि इसमें सदस्य की भूमिका में रहेंगे। एक अन्य सदस्य अथवा आमंत्रित सदस्य अध्यक्ष के अनुमोदन के अनुसार बनाए जाएंगे।

 

Continue Reading

Previous: Qatar से रिहा होकर घर पहुंचे कैप्टन सौरभ, बेटे को देख मां के छलके आंसू; पिता ने कह दी ये बात
Next: नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी; उत्तराखंड में महंगी होगी शराब, दुकानदारों के लिए भी बदले नियम

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.