Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में काम करेगा सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम, मानसून से पहले दो राज्यों को मिली मंजूरी

Uk Fast Khabar June 24, 2026

पिछले महीने लॉन्च हुए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम को NDMA ने कुछ तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से जून में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था

देहरादून: भारत सरकार ने उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पर लगी रोक हटा दी है. इससे अब मानसून और आपदा सीजन के दौरान लोगों तक कुछ ही सेकेंड में चेतावनी पहुंचाई जा सकेगी.

उत्तराखंड को सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम यूज करने की परमिशन मिली: मानसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. आपदा के दौरान कुछ ही सेकेंड में लोगों तक चेतावनी पहुंचाने वाले सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पर लगी रोक उत्तराखंड के लिए हटा दी गई है. भारत सरकार ने आगामी मानसून सीजन और राज्य की आपदा संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर में इस प्रणाली के उपयोग की अनुमति दे दी है. ऐसे में अब किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रभावित क्षेत्र में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन पर तत्काल चेतावनी संदेश प्रसारित किए जा सकेंगे.

जून में सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पर रोक लगी थी: दरअसल, मई 2026 में देशभर में लॉन्च किए गए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने कुछ तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से जून माह में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था. उस समय मानसून की शुरुआत और चारधाम यात्रा के बीच इस फैसले को लेकर कई सवाल उठे थे, क्योंकि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी और आपदा संभावित राज्य में समय पर चेतावनी मिलना जान-माल की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

उत्तराखंड का पुनर्विचार अनुरोध माना गया: उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि-

भारत सरकार ने कुछ तकनीकी कारणों की वजह से इस प्रणाली के उपयोग पर रोक लगाई थी. उत्तराखंड सरकार ने केंद्र के समक्ष यह पक्ष रखा कि जिन तकनीकी कारणों की समीक्षा की जा रही है, उनका राज्य में आपदा चेतावनी प्रणाली की आवश्यकता से कोई सीधा संबंध नहीं है. साथ ही मानसून और चारधाम यात्रा के दौरान इसकी उपयोगिता को देखते हुए उत्तराखंड ने इस पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था. राज्य की जरूरतों और आपदा जोखिम को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए इस प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया है.
-विनोद सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन-

संभावित खतरे से लोगों को बचाया जाएगा: सुमन ने कहा कि अब आगामी आपदा सीजन में आवश्यकता पड़ने पर इस प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में मौजूद लोगों तक तत्काल चेतावनी पहुंचाई जा सके.

क्या है सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम? सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम सामान्य एसएमएस सेवा से अलग एक लोकेशन आधारित चेतावनी प्रणाली है. इसमें किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर जानने की आवश्यकता नहीं होती. प्रशासन किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र को चिन्हित कर उस इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट संदेश प्रसारित कर सकता है.

सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं: खास बात यह है कि यह प्रणाली इंटरनेट पर निर्भर नहीं होती और 2G, 3G, 4G तथा 5G नेटवर्क पर भी प्रभावी ढंग से काम कर सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार इस तकनीक की सबसे बड़ी ताकत इसकी त्वरित और लक्षित चेतावनी क्षमता है. यदि किसी क्षेत्र में बादल फटने, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, नदी का जलस्तर बढ़ने या अन्य किसी आपदा का खतरा हो, तो उसी क्षेत्र में मौजूद लोगों को कुछ ही सेकेंड में अलर्ट भेजा जा सकता है. अलर्ट मिलने पर मोबाइल फोन पर विशेष प्रकार की तेज ध्वनि के साथ फ्लैश संदेश दिखाई देता है, जो सामान्य नोटिफिकेशन की तरह आसानी से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

उत्तराखंड में अचानक बदलता है मौसम: उत्तराखंड के संदर्भ में इस तकनीक का महत्व और भी बढ़ जाता है. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए राज्य पहुंचते हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे यात्रियों की होती है जो स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित नहीं होते. मौसम का अचानक बदलना, पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन, मलबा आने या नदियों का जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियों में त्वरित चेतावनी कई लोगों की जान बचा सकती है. हालांकि भारत सरकार ने फिलहाल इसके उपयोग को लेकर कुछ प्रतिबंध भी निर्धारित किए हैं.

उत्तराखंड में सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का प्रयोग वास्तविक आपातकालीन परिस्थिति में होगा: आपदा प्रबंधन सचिव विनोद सुमन ने बताया कि-

अब इस प्रणाली का नियमित अभ्यास या रूटीन टेस्टिंग नहीं की जाएगी. उत्तराखंड में इस तकनीक की टेस्टिंग लंबे समय से की जा चुकी है और राज्य इसके संचालन संबंधी प्रोटोकॉल से पूरी तरह परिचित है. इसलिए अब इसका उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में और सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए ही किया जाएगा.
-विनोद सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन-

सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण: मानसून की सक्रियता और चारधाम यात्रा के बीच सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पर लगी रोक हटना उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि समय पर और सटीक चेतावनी किसी भी आपदा के प्रभाव को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है. ऐसे में इस तकनीक की वापसी राज्य की आपदा चेतावनी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

Continue Reading

Previous: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर तोड़ा मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next: हरिद्वार में भिड़ गए खनन अधिकारी और यूकेडी जिलाध्यक्ष, खूब हुई तू-तू, मैं-मैं, जानें विवाद का कारण

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.