Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार में भिड़ गए खनन अधिकारी और यूकेडी जिलाध्यक्ष, खूब हुई तू-तू, मैं-मैं, जानें विवाद का कारण

Uk Fast Khabar June 24, 2026

यूकेडी जिलाध्यक्ष गोकुल रावत ने डीएम से बिना परमिशन मिट्टी उठान होने की शिकायत की थी, जिला खनन अधिकारी काजिम रजा मुआयना करने गए थे

हरिद्वार: शहर में अवैध रूप बिना परमिशन मिट्टी उठाने का आरोप लगाते हुए यूकेडी के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत और जिला खनन अधिकारी काजिम रजा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. यूकेडी के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत रावत ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की थी. शिकायत के बाद जिला खनन अधिकारी उत्तरी हरिद्वार में अवैध रूप से मिट्टी उठाने की जांच करने गए थे. इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक हो गई.

बिना परमिशन मिट्टी उठाने का आरोप: मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के अवैध उठान की शिकायत की जांच करने पहुंचे जिला खनन अधिकारी पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया. मामले को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की गई है. मामले से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खनन अधिकारी और यूकेडी जिलाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है.

यूकेडी नेता और खनन अधिकारी में हुई नोकझोंक: गोकुल सिंह रावत ने बताया कि-

हमने दिन पहले उन्होंने प्रशासन को शिकायत देकर अवगत कराया था कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के बाहर खोदे गए नाले से निकाली जा रही मिट्टी बिना अनुमति के उठाकर एक आश्रम की खाली पड़ी भूमि में डाली जा रही है. आरोप है कि संबंधित लोग उक्त मिट्टी को हाईवे के निर्माणाधीन कार्य में उपयोग किए जाने की बात कह रहे थे. राजाजी टाइगर रिजर्व और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने जिला खनन अधिकारी काजिम रजा मंगलवार को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए.
-गोकुल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष, यूकेडी-

गोकुल रावत के अनुसार उन्होंने अधिकारी को आश्रम की उस जमीन को दिखाया, जहां मिट्टी डाली जा रही थी. गोकुल रावत का आरोप है कि इस दौरान जिला खनन अधिकारी ने जांच करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी द्वारा कवरेज किए जाने पर अधिकारी नाराज हो गए और उसका मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया.

गोकुल सिंह रावत का कहना है कि उन्होंने स्वयं को राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी का जिलाध्यक्ष बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी और बिना पैमाइश किए ही मौके से लौट गए. मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया. गोकुल रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हमने सीने पर गोलियां खाईं हैं, यहां अधिकारियों का ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा. मिलीभगत से मिट्टी चोरी की गई. जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से जिला खनन अधिकारी के आचरण की जांच कर कार्रवाई करने तथा मिट्टी चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग की. उधर, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

खनन अधिकारी ने रखा अपना पक्ष: वहीं जिला खान (खनन) अधिकारी काजिम रजा ने बताया कि-

जो आरोप लगाए गए हैं, वो सभी निराधार हैं. बिना परमिशन के मिट्टी उठाने की शिकायत मिली थी. खुद मौके पर जांच की और जांच के उपरांत उठाई गई मिट्टी की पैमाईश की गई है. पैमाईश के आधार पर पेनल्टी लगाने की कार्रवाई की जाएगी.
-काजिम रजा, जिला खनन अधिकारी-

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में काम करेगा सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम, मानसून से पहले दो राज्यों को मिली मंजूरी
Next: मुंबई में भारी बारिश से हाल-बेहाल, ऑरेंज अलर्ट जारी, जगह-जगह जलजमाव

Related Stories

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

November 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया
  • उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं
  • उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.