Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

यूक्रेन संकट पर केंद्रीय कमेटी का मंथन, PM नरेन्‍द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, हिंसा रोकने का अनुरोध

Uk Fast Khabar February 25, 2022

यूक्रेन पर बुधवार देर रात भारी हमला कर अमेरिका और पश्चिमी देशों के निशाने पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेलीफोन पर बात की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से सभी तरह की हिंसा पर तत्काल रोक लगाने और कूटनीतिक वार्ता से मौजूदा समस्या का समाधान निकालने की अपील की। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपना यह पुराना विचार दोहराया कि रूस और नाटो के बीच ईमानदार और गंभीर संवाद के जरिये ही मतभेदों को सुलझाया जा सकता है।
वार्ता की खास अहमियत

पीएम मोदी एवं राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई इस वार्ता की खास अहमियत है, क्योंकि भारत अपने दोनों प्रमुख रणनीतिक साझेदार देशों- अमेरिका और रूस के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर सामंजस्य बनाने में जुटा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में भारत का रुख अभी तक परोक्ष तौर पर रूस को समर्थन देने वाला ही रहा है।
सक्रिय हुई भारत सरकार
उधर, रूस के हमले के तात्कालिक कूटनीतिक और आर्थिक दुष्प्रभावों को काटने में भारत सरकार गंभीरता से सक्रिय हो गई है। यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना के घुसने की खबर आने के कुछ ही घंटे बाद विदेश मंत्रालय ने विशेष प्रकोष्ठ के जरिये पूरे हालात की लगातार समीक्षा शुरू की। देश की अर्थव्यवस्था पर इसके चौतरफा असर के आकलन और इसे समय रहते दूर करने के उपायों पर पीएमओ और वित्त मंत्रालय के बीच सामंजस्य स्थापित किया गया।
कैबिनेट समिति की बैठक

देर शाम प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की लंबी बैठक हुई। इसमें मौजूदा हालात के परिप्रेक्ष्य में देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में देश के समक्ष नई आर्थिक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई है।

यूक्रेन को लेकर पूरी जानकारी

सरकार की तरफ से बताया गया है कि वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन को लेकर पूरी जानकारी दी। मोदी ने पुतिन को बताया कि भारत यह मानता है कि रूस और नाटो देशों के बीच गंभीर और ईमानदार बातचीत के जरिये इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
वार्ता शुरू करने की अपील

मोदी ने हिंसा की हर घटना पर तत्काल रोक लगाने और सभी पक्षों से गंभीर कूटनीतिक वार्ता शुरू करने की अपील की। उन्होंने पुतिन को भारतीय छात्रों और नागरिकों को लेकर सुरक्षा चिंताओं से भी अवगत कराया। कहा कि भारत के लिए अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

संपर्क बनाए रखेंगे दोनों देश

दोनों नेता इस बात के लिए राजी हुए कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच संबंधित साझा हितों से जुड़े मामलों को लेकर संपर्क बनाकर रखा जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मोदी और पुतिन की टेलीफोन वार्ता रूसी राष्ट्रपति की पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के साथ हुई मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद हुई है। इमरान पहली बार रूस

की यात्रा पर पहुंचे हैं।
बैठक में ये दिग्‍गज रहे मौजूद

पीएम मोदी की अगुआई में सीसीएस की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, एनएसए अजीत डोभाल समेत कुछ दूसरे मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित थे।

काफी देर तक चली बैठक

विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने देर रात बुलाए गए प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सीसीएस की बैठक काफी देर तक चली। भारत पूरी कोशिश कर रहा है कि इस पूरे विवाद में उलझे पक्षों यानी अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ के देशों के साथ लगातार संपर्क बना कर रखा जाए।

विदेश मंत्री कर रहे हालात की समीक्षा

विदेश मंत्री गुरुवार सुबह ही यूरोप की यात्रा से लौटे हैं और वे लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उनकी ब्रिटेन के विदेश मंत्री लिज ट्रस और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों के प्रतिनिधि जोसेप फोंटेलास के साथ बातचीत हुई है, जिसमें यूक्रेन की स्थिति पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई है। देर रात जयशंकर की यूक्रेन के विदेश मंत्री से भी बातचीत होने वाली है।

अब नाटो देशों पर नजर

भारत का आगामी कदम पूरी तरह इस बात से तय होगा कि रूस के हमले के बाद नाटो देश क्या कदम उठाते हैं। भारत एकमात्र देश है, जिसकी रूस, अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ रणनीतिक साझेदारी है।

भारत ने अपना रखा है तटस्थ रुख

अभी तक भारत ने तटस्थ रहते हुए भी रूस को परोक्ष तौर पर समर्थन देने की नीति अपना रखी है लेकिन जानकार मानते हैं कि अमेरिका और रूस के बीच युद्ध होने की स्थिति में ऐसा करना मुश्किल हो जाएगा। इस बारे में पूछने पर श्रृंगला ने जवाब दिया कि जब ऐसी स्थिति आएगी तब देखा जाएगा। रूस पर अमेरिकी और यूरोपीय देशों के प्रतिबंध की काट भी भारत को खोजनी होगी, क्योंकि इससे रूस के साथ भारत के आर्थिक और सैन्य सहयोग पर काफी प्रतिकूल असर होने की आशंका है।

Continue Reading

Previous: आखिर रूस ने क्‍यों यूक्रेन पर क्‍यों किया हमला, क्‍या है इसके पीछे पुतिन की मंशा, विस्‍तार से जानें
Next: भाजपा में भितरघात के सवाल पर सीएम नेताओं को दे गए नसीहत, जानिए क्या कहा

Related Stories

‘एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है?’ UNGA में जयशंकर ने पाक पत्रकार को जमकर धोया

‘एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है?’ UNGA में जयशंकर ने पाक पत्रकार को जमकर धोया

September 26, 2026
कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

July 28, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस

गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस

October 8, 2026
हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?

हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?

October 8, 2026
भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट

भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट

October 8, 2026
नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा

नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा

October 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस
  • हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?
  • भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट
  • नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.