Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

डबल इंजन के बूते चढ़ेंगे चुनौतियों का पहाड़, वायदों का अक्स भी बजट में साफ तौर पर झलका

Uk Fast Khabar June 15, 2022

जिस डबल इंजन के बूते भाजपा ने विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की, नई सरकार के पहले बजट में उसका अक्स साफ नजर आया। कमजोर आर्थिकी के कारण केंद्र पर निर्भरता उत्तराखंड के लिए मजबूरी है और सरकार इस बात को बखूबी समझ भी रही है, लिहाजा बजट में केंद्रीय योजनाओं से अधिकाधिक लाभ लेने की रणनीति पर कदम बढ़ाए गए हैं।
विधानसभा चुनाव के समय के भाजपा के दृष्टि पत्र के वायदों की झलक बजट प्रविधानों में स्पष्ट रूप से दिख रही है। शहर से लेकर गांवों तक और महिलाओं से लेकर युवाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों और कमजोर वर्ग के लिए बजट की पोटली में काफी कुछ है। एक तरह से धामी सरकार ने इस बजट के जरिये वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की शुरुआत कर दी है।

केंद्र की प्राथमिकताओं के प्रति दृढ़ संकल्प:
उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ विजय पताका फहराई। यह पहला अवसर रहा, जब किसी राजनीतिक दल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका रही उत्तराखंड में संचालित की जा रही केंद्रीय परियोजनाओं की। वर्ष 2017 में यहां भाजपा ने तीन-चौथाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद केंद्र व राज्य में, दोनों जगह भाजपा सरकारों के होने का सीधा लाभ उत्तराखंड को मिला। पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तराखंड में इस डबल इंजन के सहारे एक लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा को सीधे तौर पर इसका लाभ मिला। यही कारण है कि इस बजट में धामी सरकार ने केंद्र की प्राथमिकताओं के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है। भाजपा ने चुनाव के समय जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
महिला, युवा, पूर्व सैनिकों व किसानों का हितइस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत अधिक रही थी। इस समर्थन के लिए भाजपा सरकार ने बजट में नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी महिला कल्याण योजना, मिशन शक्ति सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट प्रविधान किए हैं। इसी तरह रोजगार व स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित कर सरकार ने युवा वर्ग को यह संदेश देने की कोशिश की कि वह उन्हें महज वोट बैंक की नहीं समझती। वह युवा वर्ग के भविष्य को संवारने को भी तत्पर है।

कृषि, बागवानी व किसानों के लिए बजट में किए गए प्रविधान इंगित कर रहे हैं कि सरकार ने इस वर्ग की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इनके उत्थान के लिए रणनीति तैयार की है। केंद्र की सीमांत सुरक्षा के प्रति चिंता को समझते हुए बजट में पांच जिलों चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए विशेष प्रविधान बजट का हिस्सा हैं। पूर्व सैनिकों के लिए राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
सैन्य धाम, पूर्व सैनिकों के आश्रितों को कंप्यूटर प्रशिक्षण, एकमुश्त अनुदान व आवासीय सहायता, बलिदानी सैनिकों के आश्रित को सरकारी नौकरी जैसे प्रविधान बजट का अहम हिस्सा हैं।निकाय व लोकसभा चुनाव पर नजर उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के बाद से अविजित स्थिति में है। भाजपा को लगातार दो लोकसभा चुनावों में पांचों सीटों पर जीत मिली है, तो दो विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ने अपने इसी जोरदार प्रदर्शन को जारी रखा है। अब निकट भविष्य में धामी सरकार को दो चुनावी चुनौतियों से जूझना है।
इनमें से पहली है नगर निकाय चुनाव, जो अगले वर्ष के अंत में होंगे। पिछले निकाय चुनाव में भाजपा ही अव्वल रही थी। अधिकांश नगर निगमों के महापौर पदों पर भाजपा को जीत मिली। पार्टी इस प्रदर्शन को आगामी निकाय चुनाव में भी दोहराना चाहेगी। धामी सरकार की असली अग्निपरीक्षा होगी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में। सभी पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक मुख्यमंत्री धामी के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा सवाल रहेगा। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले बजट में धामी ने जिस तरह समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ करने की नीयत प्रदर्शित की है, उसके मूल में कहीं न कहीं इन दो चुनावों में पार्टी की अविजित स्थिति को बनाए रखने की भी मंशा है।

 

Continue Reading

Previous: विधानसभा का बजट सत्र आज से, पेश होगा बजट, पक्ष व विपक्ष में दिखेगी जोर आजमाइश
Next: बजट की पोटली में झलकी पलायन की चिंता, रोकथाम को किए गए कई प्रविधान

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.