Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा: कोमोरबिडिटी श्रद्धालुओं ने बढ़ाई सरकार की चिंता, 56 दिनों में 190 की मौत, 89 एयर एंबुलेंस से रेफर

Uk Fast Khabar June 15, 2026

उत्तराखंड में कोमोरबिडिटी वाले चारधाम यात्री सरकार के लिए चुनौती बने. 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत. रिपोर्ट- रोहित कुमार सोनी

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान सावधानियां न बरतना श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रहा है. चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौतों का आंकड़ा इन 56 दिनों में ही चौंकाने वाले सामने आए है. उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दो महीने पूरे होने वाले है, लेकिन अभी तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि शुगर, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के मरीज भी बड़ी संख्या में यात्रा पर पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि यात्रा के दौरान बीमार पड़ने पर अभी तक करीब 89 यात्रियों को हेली के जरिए रेफर किया जा चुका है, जबकि एंबुलेंस के जरिए 753 श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है. आखिर क्या है मौजूदा स्थिति? आइए जानते हैं.

उत्तराखंड चारधाम की यात्रा जोरो- शोरों पर चल रही है. वर्तमान स्थिति यह है कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से 13 जून तक 34 लाख 77 हजार 834 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. हालांकि, आगामी मॉनसून सीजन के जल्द दस्तक देने की संभावना के बीच धीरे-धीरे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है. चारधाम की यात्रा शुरू होने के बाद 11 जून तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6 लाख 42 हजार 321 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई है. जिसमें में 23 हजार 657 श्रद्धालु कोमोरबिडिटी (comorbidities) पाए गए हैं. जिन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित करने के बजाए अपनी यात्रा को जारी रखा. इसके अलावा, हाई रिस्क स्थिति में 2697 यात्री पाए गए. लेकिन इसमें से मात्र 170 यात्रियों ने ही यात्रा पर न जाकर घर लौटने का निर्णय लिया.

उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल से चार धाम की यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक यानी इन 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. सबसे अधिक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 91 श्रद्धालुओं, बदरीनाथ मार्ग पर 57 श्रद्धालुओं, यमुनोत्री मार्ग पर 25 श्रद्धालुओं और गंगोत्री मार्ग पर 17 श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है. वहीं, 13 जून तक केदारनाथ धाम में 12 लाख 23 हजार 074 श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालु, गंगोत्री धाम में 5 लाख 95 हजार 166 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 56 हजार 227 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए 7 स्थानों यानी रुद्रप्रयाग, चमोली, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, पौड़ी और देहरादून में स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं. जहां 50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों की अनिवार्य रूप से हेल्थ चेकअप की जा रही है. हेल्थ स्क्रीनिंग पॉइंट्स में अभी तक 50 साल से कम उम्र के 3 लाख 89 हजार 478 यात्रियों का चेकअप किया गया. जिसमें से 6805 यात्री कोमोरबिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित) पाए गए.
इसी तरह, हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट्स में अभी तक 50 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 52 हजार 843 यात्रियों का चेकअप किया गया. जिसमें से 16 हजार 852 यात्री कोमोरबिडिटी (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित) पाए गए. इसके अलावा, 50 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिडिटी पाए गए यात्रियों में से 2697 यात्री हाई रिस्क क्षेत्री में पाए गए. जबकि हाई रिस्क में होने में कारण 170 यात्री अपनी यात्रा को स्थगित करते हुए घर लौट गए. कुल मिलाकर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा बीमारी से ग्रसित तमाम श्रद्धालु भी चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य खराब होने से होने वाली श्रद्धालुओं के मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.
उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्गों पर बने स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने इलाज का लाभ भी उठाया है. स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में 2 लाख 39 हजार 427 श्रद्धालुओं ने इलाज लिया है. जिसमें से 6168 श्रद्धालु कोमोरबिडिटी थे. इसके अलावा, स्वास्थ्य केंद्रों के इमरजेंसी वार्ड में 35 हजार 456 श्रद्धालुओं ने इलाज लिया है. जिसमें से 3483 यात्री इंजर्ड थे. इसके अलावा, अधिक बीमार होने के चलते 753 श्रद्धालुओं को एंबुलेंस के जरिए रेफर किया गया. जबकि गंभीर रूप से बीमार 89 यात्रियों को हेली के जरिए रेफर किया गया.

बदरीनाथ धाम में 10 लाख 92 हजार 367 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. अभी तक 57 श्रद्धालुओं की मौत (PHOTO-ETV Bharat)

ज्यादा जानकारी देते हुए डीजी हेल्थ डॉ सुनीता टम्टा ने कहा कि,

चारधाम यात्रा पर पिछले साल के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, जिसके चलते धामों में काफी अधिक भीड़ देखी जा रही है. यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से जिन श्रद्धालुओं की मौत हो रही है वो कोमोरबिडिटी के मरीज हैं, जिनकी उनकी उम्र 50 साल से अधिक है. ऐसे में उनके सभी श्रद्धालुओं को यही सुझाव है कि जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है, उसका पालन करें. ताकि श्रद्धालुओं के मृत्यु दर को कम किया जा सके. ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को 2 दिन में यात्रा करने की बजाय कम से कम एक हफ्ते में यात्रा संपन्न करना चाहिए. ऐसे में यात्रा के दौरान अगर कोई समस्या महसूस होती है तो यात्रा मार्गों पर बने स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर चेकअप जरूर करवाएं.
-डॉ सुनीता टम्टा, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग-

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि,

उत्तराखंड चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है. श्रद्धालुओं से यह भी अपील की गई है कि अगर कोई श्रद्धालु, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियक डिजीज, अस्थमा समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित है तो उसको स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद भी यात्रा पर आना चाहिए. खासकर 50 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि उनको हाई एल्टीट्यूड सिकनेस का खतरा ज्यादा होता है.

पैदल यात्रा कर रहे हैं और अगर थकान महसूस हो रही है तो पहलवानी न दिखते हुए आराम करें. कोई भी चीज सफल तभी होती है जब दोनों तरफ से सहयोग की भावना हो.
-सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड-

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित हैं. जहां पर यात्रा करने श्रद्धालुओं को अत्यधिक ठंड, तीव्र पराबैंगनी विकिरण, कम वायुदाब और ऑक्सीजन की कमी जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जिसको देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल चारधाम यात्रा को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी की जाती है. ताकि यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को बेवजह दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

Exif_JPEG_420

Continue Reading

Previous: न बोल सकता, न सुन सकता, फिर भी मुनस्यारी के शमशेर के हुनर ने इंजीनियरिंग को पछाड़ा! देखिए कमाल
Next: धारचूला में हरियाणा की महिला पोस्टमैन पर सख्त एक्शन, लापरवाही मिलने पर किया निलंबित

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.