Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

न बोल सकता, न सुन सकता, फिर भी मुनस्यारी के शमशेर के हुनर ने इंजीनियरिंग को पछाड़ा! देखिए कमाल

Uk Fast Khabar June 15, 2026

खिलौनों के अंदर झांकने की आदत, फिर खुद को तराश कर बना डाले गजब के मॉडल, अब छा गए शमशेर सिंह

पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ जिले में एक युवक ऐसे-ऐसे प्रयोग कर रहा है. जिसे देख बड़े-बड़े इंजीनियर भी हक्के-बक्के हो रहे हैं. यह युवक न तो बोल सकता है, ना ही सुन सकता है. उसके बाद भी इसने बड़े-बड़े प्रयोग करके दिखाए हैं. इस दिव्यांग युवक के रिमोट उठाते ही इसके बनाए जहाज सच में उड़ने लगते हैं, तो जेसीबी के बकेट से मलबा उठने लगता है. गाड़ियां सामान उठाने लग जाती हैं और रोपवे चलने लग जाती है. जानिए कैसे एक मूक-बधिर दिव्यांग युवक ने इंजीनियरिंग को पछाड़ा.

बचपन से ही खिलौनों के अंदर झांकने की थी उत्सुकता: दरअसल, पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर मुनस्यारी विकासखंड का नाचनी कस्बा है. नाचनी से 12 किलोमीटर दूर राया गोल गांव में रहने वाले 30 वर्षीय शमशेर सिंह बचपन से ना बोल सकते हैं, ना सुन सकते हैं. परिवार के सदस्यों ने बताया कि शमशेर को बचपन से ही खिलौनों के अंदर झांकने की उत्सुकता रहती थी.

खिलौनों को लेकर जगी जिज्ञासा, बाद में कर दिया कमाल: दूसरे बच्चे जिन खिलौनों से खेलते थे, शमशेर उन्हें खोलकर यह समझने की कोशिश करता थे कि वे चलते कैसे हैं? धीरे-धीरे यह जिज्ञासा उसकी आदत बन गई. मशीनों और वाहनों को करीब से समझने की यही कोशिश आगे चलकर उनके हुनर की नींव बनी.

शमशेर ने कहीं से भी नहीं लिया प्रशिक्षण: बोल और सुन न पाने के बावजूद शमशेर ने चीजों को देखकर व समझकर सीखना शुरू किया. समय के साथ शमशेर ने मोबाइल पर वीडियो देखकर तकनीक को समझना शुरू किया. शमशेर ने किसी संस्थान या प्रशिक्षण केंद्र से शिक्षा नहीं ली, बल्कि खुद ही प्रयोग करते हुए सीखता गया.

कैसे तैयार किए मॉडल? गत्ते, लकड़ी, पुरानी मोटरों और स्थानीय स्तर पर मिलने वाले सामान से उसने छोटे-छोटे मॉडल बनाने शुरू किए. शमशेर की शुरूआत सबसे पहले उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के मॉडल से हुई. इसके बाद कार, ट्रक, डंपर और जेसीबी के मॉडल तैयार किए. हर नए प्रयोग के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया और उनके मॉडल पहले से ज्यादा जटिल होते गए.

12 साल पहले ही पिता भगत सिंह का हो चुका है निधन: बता दें कि शमशेर सिंह जन्म से ही सुन और बोल नहीं सकते हैं. परिवार में चार भाई-बहन हैं, जिनमें दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. करीब 12 साल पहले पिता भगत सिंह का निधन हो गया था. इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़े भाई चंद्रभानु सिंह पर आ गई, जो राजमिस्त्री का काम करते हैं. वो ही परिवार का भरण पोषण करते हैं.

8वीं के आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए शमशेर सिंह: शमशेर ने गांव के जूनियर हाईस्कूल बजेता से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की. सुनने और बोलने में असमर्थ होने के कारण आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाए. वो आज भी अपनी बात कागज पर लिखकर लोगों तक पहुंचाते हैं. आसपास की जानकारी और लोगों के संदेश भी उन्हें लिखकर ही बताए जाते हैं. सीमित शिक्षा और संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने हुनर को कभी रुकने नहीं दिया.

शमशेर ने निखारे अपने हुनर, बना डाले खास मॉडल: शमशेर के प्रयोग केवल सड़क पर चलने वाले वाहनों तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने चैन से चलने वाले टैंक का मॉडल तैयार किया. रोपवे ट्रॉली का मॉडल बनाया और पानी में तैरने वाला घर भी तैयार किया. इसके अलावा उन्होंने पानी में चलने वाले जहाज बनाए, जिन्हें वो भुजगढ़ नदी में चलाते हैं.

शमशेर के ज्यादातर मॉडलों में लाइट, हॉर्न और इंडिकेटर भी काम करते हैं. सीमित संसाधनों में तैयार किए गए ये मॉडल उनके तकनीकी कौशल का उदाहरण माने जाते हैं. शमशेर ने अपने घर के आसपास दीवारों और खाली जगहों का उपयोग करके घुमावदार सड़कें तैयार की हैं. इन सड़कों पर उनके बनाए वाहन चलते हैं. वो रिमोट से बस, कार और ट्रक चलाते हैं. तो देखने वालों को पहाड़ के रास्तों की चुनौतियां भी समझ में आती हैं.

मॉडलों के जरिए दिखाते हैं क्या-क्या होती है चुनौतियां: मोड़ों पर वाहन कैसे मुड़ते हैं, चढ़ाई पर भारी वाहन किस तरह संघर्ष करते हैं और ड्राइवर को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, इसे वो अपने मॉडलों के जरिए दिखाने की कोशिश करते हैं. उनके लिए यह सिर्फ शौक नहीं बल्कि, पहाड़ की जिंदगी को समझाने का एक माध्यम भी है.

वायुयान का मॉडल फटने पर हुए बेहद निराश: शमशेर ने जब वायुयान का मॉडल तैयार किया, तो उसे उड़ाने के लिए काफी मेहनत की. एक बार उनका विमान कुछ ऊंचाई तक उड़ने के बाद तेज आवाज के साथ फट गया. इस घटना से वो काफी निराश हुए. जिस मॉडल को बनाने में उन्होंने लंबा समय लगाया था, उसका टूट जाना उनके लिए बड़ा झटका था. दोबारा नए प्रयोग शुरू किए और अपने काम को आगे बढ़ाते रहे.

शमशेर ने टैंक का बनाया मॉडल (फोटो सोर्स- Shamsher Singh)

परिवार के बच्चे भी हर प्रयोग के दौरान उनके साथ रहते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं. करीब दो साल पहले स्थानीय एक युवक कम्मू पहाड़ी नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले एक युवक की मदद से शमशेर ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया. इसके बाद उन्होंने मोबाइल से अपने बनाए मॉडलों के वीडियो अपलोड करने शुरू किए.

शमशेर के हुनर की होने लगी सराहना: धीरे-धीरे लोगों ने उनके काम को नोटिस करना शुरू किया और उनके हुनर की सराहना होने लगी. शमशेर इशारों में बताते हैं कि वो भविष्य में और बड़े स्तर पर मॉडल बनाना चाहते हैं. उनका सपना है कि दूसरे दिव्यांग युवाओं को भी यह कला सिखाएं, ताकि वे भी अपने हुनर को पहचान सकें.

“मेरा बेटा भले ही सुन और बोल नहीं सकता है, लेकिन मेरे बेटे के भीतर असाधारण प्रतिभा है. यदि उसे सही सहयोग मिले, तो वो बहुत आगे जा सकता है.“- मोहिनी देवी, शमशेर की मां

Continue Reading

Previous: मातृ मृत्यु के भारी जोखिम से गुजर रहा उत्तराखंड! हकीकत पेश कर रहे तुलनात्मक आंकड़े
Next: चारधाम यात्रा: कोमोरबिडिटी श्रद्धालुओं ने बढ़ाई सरकार की चिंता, 56 दिनों में 190 की मौत, 89 एयर एंबुलेंस से रेफर

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.