चार धाम यात्रा पंजीकरण से छंटेंगे गैर सनातनी, बदरी-केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों का प्रवेश रोकने के लिए यात्रा पंजीकरण से ही छंटनी की जाएगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा से पूर्व अनिवार्य पंजीकरण के जरिए यात्रियों की जानकारी जुटाकर मंदिर में प्रवेश का निर्णय लेगा। बीकेटीसी के अनुसार, तीर्थयात्रा के लिए आने वाले सनातन आस्थावानों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि पर्यटन के लिए आने वाले गैर सनातनी श्रद्धालुओं का बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड बैठक में गैर हिंदुओं के बदरीनाथ-केदारनाथ में प्रवेश पर पाबंदी का निर्णय लिया जा चुका है। चारधाम यात्रा पंजीकरण से गैर सनातनियों की पहचान की जाएगी। चारधाम यात्रा पंजीकरण में यात्रियों को अपना पूरा विवरण देना होता है।
अपने नाम, पता, धर्म, आस्था सहित कई जानकारियों का विवरण फार्म में भरा जाता है। बीकेटीसी यात्री पंजीकरण से ही गैर सनातनी पर्यटकों का पता लगाकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति को निरस्त करेगा। उन्होंने कहा, यात्रा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर परिसर में सख्ती भी बढ़ाई जाएगी।
Categories
- Biography
- blog
- Business
- Dehardun
- Economy
- employment
- National
- News
- Newsbeat
- Politics
- Stories
- Tech
- Uncategorized
- World
- अपराध
- आपका शहर
- इतिहास
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- क्राइम
- खबर हटकर
- खेल
- टेक्नॉलॉजी
- ट्रेंडिंग खबरें
- ताज़ा ख़बरें
- देश-विदेश
- देहरादून
- देहरादून/मसूरी
- धर्म-संस्कृति
- धामी सरकार
- नैनीताल
- न्यूज़
- पर्यटन
- पुलिस
- बाजार
- बिहार
- भारत
- मनोरंजन
- मौसम
- राजधानी दिल्ली
- राजनीति
- विदेश
- व्यापार
- शिक्षा
- शिक्षा/रोजगार
- सोशल मीडिया वायरल
- स्वास्थ्य

