Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0’ का किया शुभारंभ, मार्च तक 80 प्रतिशत शिकायतों के समाधान का आदेश

Uk Fast Khabar January 24, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का अधिक से अधिक समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी 60 प्रतिशत समस्याओं का समाधान हो रहा है। मार्च 2024 तक 80 प्रतिशत समस्याओं के समाधान का लक्ष्य रखा जाए। मुख्यमंत्री ने सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0 का भी शुभारंभ किया। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि नौ मई 2023 से 22 जनवरी 2024 तक कुल 95573 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से 60 प्रतिशत का संतोषजनक रूप से समाधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ शिकायतें ऐसी भी होती हैं, जिनका कई बार व्यवहारिक रूप से समाधान तलाशने के बावजूद निस्तारण नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में विभाग शिकायतकर्ताओं से संवाद अवश्य करें।

शिकायतों की समीक्षा के दिए निर्देश
इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि शिकायत को एकतरफा बंद न किया जाए। इससे पहले शिकायकर्ता को पूरी तरह संतुष्ट किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को नियमित रूप से हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया कि शिकायतों के संबंध में लगातार जनता से संवाद किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक 52.93 प्रतिशत देहरादून, 35.06 प्रतिशत चमोली और हरिद्वार में 34.77 प्रतिशत व्यक्तियों से संवाद किया गया। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री जनसमर्पण तहसील दिवस पोर्टल शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से की फोन पर बात
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर भी बात की। रुड़की निवासी अमित ने बताया कि उन्होंने दाखिल खारिज के संबंध में शिकायत की थी, जिसका अब निस्तारण हो गया है। एक अन्य शिकायतकर्ता महावीर ने बताया कि उन्होंने स्ट्रीट लाइट के संबंध में शिकायत की थी जिसका निस्तारण हो गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बद्र्धन, राज्य अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, शैलेश बगोली, राधिका झा, पंकज पांडेय, बीवीआरसी पुरुषोत्तम व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य किए जाएं सोलर पैनल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में सभी सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक करोड़ व्यक्तियों के लिए सोलर पैनल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बड़े व्यावसायिक भवनों में भी इसकी अनिवार्यता की जाए। उन्होंने सभी प्राधिकरणों को नक्शा पास करते समय इसका अनुपालन कराने के निर्देश दिए।

वर्ष 2025 तक सभी विभाग एक मॉडल योजना धरातल पर उतारें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को अग्रणी राज्य के रूप में शामिल करना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जब राज्य रजत जयंती मना रहा होगा तो हर विभाग को इससे पहले अपनी एक मॉडल योजना धरातल पर जरूर उतारनी चाहिए।

स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने को बने प्रभावी व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस आफ हिमालयाज का विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माणा गांव की यात्रा के दौरान दिया था। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने को प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वेड इन उत्तराखंड की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए पर्यटन विभाग व्यापक कार्ययोजना तैयार करे।

Continue Reading

Previous: अब त्रियुगीनारायण को बनाया जाएगा वेडिंग डेस्टिनेशन, विवाह के लिए बीकेटीसी की अनुमति जरूरी
Next: नगर निकाय चुनाव के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी, OBC आरक्षण पर कल मिलेगी रिपोर्ट

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.