Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली में बीएल संतोष से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज

Uk Fast Khabar September 29, 2022

अंकिता हत्याकांड के बाद उपजे आक्रोश और भर्ती प्रकरणों की आंच के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से राजनीतिक गलियारों में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की।
अंकिता हत्याकांड व भर्ती प्रकरणों पर उठाए गए कदमों की जानकारी दी
समझा जा रहा है कि लगभग 40 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अंकिता हत्याकांड व भर्ती प्रकरणों को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से भी अलग-अलग भेंट की।
इस दौरान भी राज्य के घटनाक्रमों को लेकर चर्चा हुई। उधर, मुख्यमंत्री धामी की इन मुलाकातों को मंत्रिमंडल में फेरबदल और कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि दिल्ली से लौटने के बाद इस बारे में मुख्यमंत्री निर्णय ले सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली रवाना:
मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को दोपहर बाद अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे। बताया गया कि उनकी केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात का पहले से ही कार्यक्रम तय है। राजनीतिक सरगर्मी तब अचानक बढ़ गई, जब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली रवाना हो गए।
यही नहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व डा धन सिंह रावत भी दिल्ली में ही मौजूद थे। इसके बाद तो राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तीनों के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया।

मुख्यमंत्री ने बीते दिवस दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद वह महाराष्ट्र सदन पहुंचे और वहां ठहरे महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने फिर से करीब दो घंटे तक कोश्यारी से विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया।
फिर उन्होंने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय जाकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भेंट की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्य के हालिया घटनाक्रमों के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। साथ ही सरकार की ओर से उठाए कदमों की जानकारी दी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार, कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और दायित्व वितरण को लेकर चर्चा की।

Continue Reading

Previous: PM नरेन्द्र मोदी की जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक।
Next: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी दिल्‍ली रवाना, राजस्‍व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप निलंबित

Related Stories

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

June 16, 2026
बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

June 16, 2026
SC/ST स्कॉलरशिप स्कैम में ED की उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई, 13.83 करोड़ की संपत्ति की अटैच

SC/ST स्कॉलरशिप स्कैम में ED की उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई, 13.83 करोड़ की संपत्ति की अटैच

June 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क

June 16, 2026
Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत

June 16, 2026
बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

June 16, 2026
RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी

RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी

June 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क
  • Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत
  • बैरागीवाला विनोद मर्डर केस, पथराव और आगजनी करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • RE-NEET UG 2026 से पहले बड़ा कदम, TELEGRAM पर 22 जून 2026 तक अस्थायी पाबंदी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.