Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PM Modi से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मानसखंड मंदिर माला मिशन के लिए मांगे 1000 करोड़

Uk Fast Khabar June 26, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर राज्य हित में लंबित जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण को अनुमति देने का अनुरोध किया। उन्होंने मानसखंड मंदिर माला मिशन के लिए 1000 करोड़ रुपये की सहायता देने पर बल दिया। केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ नरेन्द्र मोदी सरकार अगले माह जुलाई में अपना नया बजट प्रस्तुत करने जा रही है। केंद्र के नए बजट से उत्तराखंड को बहुत उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने पर नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाएं दी। साथ में विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश समग्र विकास के नए आयाम प्राप्त कर संपूर्ण विश्व में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा।
प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 1000 करोड़ रुपये की विद्युत खरीदनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने अलकनंदा, भागीरथी व सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जलविद्युत परियोजनाओं के बारे में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-दो की अंतरिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय के साथ पुनर्समीक्षा करने का अनुरोध प्रधानमंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समक्ष क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए उपयुक्त भूमि के चयन में कठिनाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की सड़क परियोजना के क्रियान्वयन में क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए भूमि नहीं मिल रही है। राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज वन भूमि जो वन विभाग के नियंत्रण में नहीं है, वहां दो गुना क्षतिपूरक पौधरोपण किया जा सकता है। राज्य की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक महत्व को देखते हुए अधिसूचित अवनत वन भूमि में क्षतिपूरक पौधरोपण कराया जाए। इस प्रयोजन के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर संबंधित मंत्रालय को अनुमोदन के लिए निर्देश देने की मांग प्रधानमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य में एनएचएआइ, बीआरओ, आइटीबीपी, रेलवे व सेना की ओर से निर्मित की जाने वाली संरचनाओं के निर्माण में विलंब नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए मल्टी माडल लाजिस्टिक्स पार्क और औद्योगिक विकास को बीएचईएल, हरिद्वार से राज्य को भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य के संयुक्त प्रयासों से 1002 एकड़ भूमि पर एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर, खुरपिया का निर्माण 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी में किया जा रहा है। राज्य सरकार ने 410 करोड़ की भूमि उपलब्ध कराई है और इसके लिए सभी एनओसी प्राप्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस परियोजना को अनुमोदित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की रेल मंत्रालय से स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत चिह्नित 48 पौराणिक मंदिरों में से 16 मंदिरों में अवस्थापना विकास के कार्य शुरू हो चुके हैं। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम को विकसित करने के लिए शारदा कारिडोर के विकास की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस क्रम में प्रसिद्ध कैंची धाम के विकास को मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलास क्षेत्र के सीमांत गांव गुंजी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने को मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि गुंजी को शिवनगरी थीम के आधार पर विकसित करने को छह घटक कला संस्कृति, कौशल, ज्ञान, ध्यान, विज्ञान और विश्राम में विभाजित किया गया है। राज्य सरकार ने गुंजी और आदि कैलास एवं ओम पर्वत के लिए हेली सेवाएं उपलब्ध कराने को सर्वे कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड में प्रस्तावित ज्योलिकांग-वेदांग पांच किमी, सीपू-तोला 22 किमी और मिलम-लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी प्रधानमंत्री से किया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत पुनर्निर्माण के लिए धनराशि बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने गृह मंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। मंगलवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत पुनर्निर्माण की गाइडलाइन के अनुसार पुनर्निर्माण के लिए धनराशि कम होने के कारण आवश्यक धनराशि राज्य सरकार को वहन करनी पड़ती है। राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों की वजह से परियोजना के पुनर्निर्माण में विलंब होता है। ऐसे में इसके लिए धनराशि बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त होने वाली 33 केवि से अधिक क्षमता की हाईटेंशन लाइन के पुनर्निर्माण को राज्य के लिए धनराशि की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे यहां पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने नैनीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को दिए जाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया।

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड सरकार ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव, अब नहीं हो सकेगी अनदेखी; काम में आएगी तेजी
Next: CM Dhami देंगे सौगात: श्रमिकों के बच्चों को निश्शुल्क मिलेगी तकनीकी शिक्षा, श्रम विभाग उठाएगा जिम्मा

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.