Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद देहरादून लौटे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, कहा – चम्पावत से मिली ऊर्जा को सेवा भाव में बदलेंगे

Uk Fast Khabar June 6, 2022

चम्‍पावत उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून लौट आए। इस दौरान उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्‍वागत किया। बता दें कि चम्‍पावत उपचुनाव के लिए विगत 31 जून को मतदान हुआ था और तीन जून को मतगणना के बाद परिणाम आया था। जिसमें सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
चम्पावत उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को राजधानी देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्साह और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। कहा कि, चम्पावत की जीत हमारे संकल्प को और मजबूत करती है। इससे मिली प्रेरणा और ऊर्जा को सेवा भाव में परिवर्तित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम करेगी। उन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाया जाएगा, जो पिछड़े हैं।
मुख्यमंत्री धामी के चम्पावत से देहरादून लौटने पर परेड मैदान में भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ ही जनता ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। यहां से वह पार्टी नेताओं के साथ खुले वाहन में सवार हो बलवीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत उप चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ ही पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने उनके लिए सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का विशेष रूप से उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उप चुनाव में बड़ी जीत ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। इस चुनाव से सभी की भावनाएं जुड़ी थी। यह हम सबका चुनाव था, जिसमें सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष प्रेम व स्नेह है कि यह राज्य का देश का श्रेष्ठ राज्य बने। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा और चारधाम यात्रा से इसकी शुरुआत भी हो गई है। चारधाम यात्रा में इतने यात्री आ रहे हैं कि नियंत्रण करना चुनौती साबित हो रहा है, लेकिन सरकार ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं। सरल, सुगम व सुरक्षित यात्रा पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताने के आभार जताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, डा धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा व चंदन राम दास, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डा कल्पना सैनी, महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ ही पार्टी विधायकों और पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

55025 मतों से जीते पुष्कर धामी:
पुष्कर सिंह धामी (भाजपा) – 58258
निर्मला गहतोड़ी (कांग्रेस) – 3233
मनोज कुमार भट्ट (सपा) – 402
हिमांशु गड़कोटी (निर्दलीय) – 413
नोटा -377
कुल मतदान – 62898 (पोस्टल मत 1303)

Continue Reading

Previous: घटना स्‍थल पर पहुंचे मुख्‍यमंत्री धामी और शिवराज सिंह चौहान, अधिकाारियों से कर रहे बात
Next: भाजपा प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक कल से हल्द्वानी में

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.