Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूलों में दिलाएंगे दाखिला, बोर्ड की तरफ से जिलाधिकारियों को भेजी जाएगी चिट्ठी

Uk Fast Khabar March 31, 2025

उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच वहां पढ़ने वाले बच्चों की भी सरकार चिंता कर रही है। इन बच्चों को नजदीकी स्कूलों अथवा मान्यता प्राप्त मदरसों में उनकी अभिरुचि के अनुसार दाखिला दिलाया जाएगा। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड इस सिलसिले में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजने जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इसकी पुष्टि की। राज्य में मदरसा शिक्षा बोर्ड में पंजीकृत 450 के लगभग मदरसे मान्यता प्राप्त हैं, जबकि 500 से ज्यादा बगैर किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर जिलों में अवैध रूप से संचालित मदरसों की संख्या अधिक है, जबकि अन्य जिलों में भी ऐसे मदरसे चल रहे हैं। इस सबको देखते हुए सरकार ने अवैध मदरसों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। अभी तक राज्य के विभिन्न जिलों में 160 से ज्यादा मदरसे सील किए जा चुके हैं। साथ ही, सरकार ने इन मदरसों को होने वाली फंडिंग की जांच कराने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए है। यही नहीं, मदरसों को मान्यता देने की व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी है। इसके साथ ही सरकार अब अवैध मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की चिंता भी कर रही है। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी के अनुसार बिना पंजीकरण व मान्यता के चल रहे अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सील किए गए मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूलों अथवा मान्यता प्राप्त मदरसों में दाखिला दिलाने का निश्चय किया गया है। इस सिलसिले में जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुरोध किया जाएगा।

अवैध मदरसों पर कार्रवाई पर कांग्रेस मुखर
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहे मदरसों की संख्या लगभग 500 है। कई जिलों में अब तक 159 से अधिक मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। ऊधम सिंह नगर में सबसे अधिक 64 मदरसों को सील किया गया है। इसके बाद देहरादून और हरिद्वार जिलों में मदरसों पर कार्रवाई की गई। कांग्रेस मदरसों पर कार्रवाई को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के विधायकों एवं अन्य नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गत गुरुवार सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर इस कार्रवाई का विरोध कर चुका है।

Continue Reading

Previous: चारधाम यात्रा मार्ग पर रहेंगे 50 हेल्थ ATM, स्क्रीनिंग प्वाइंट पर भी होगी जांच
Next: उत्तराखंड में 35 भाजपा नेताओं को जल्द मिलेंगे बड़े पद, लिस्ट तैयार; प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीख का एलान भी जल्द

Related Stories

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

November 9, 2026
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

November 9, 2026
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

November 9, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात

November 9, 2026
26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां

November 9, 2026
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस

November 9, 2026
उत्तराखंड में 26 साल बाद भी नहीं बदले हालात! सैकड़ों गांव हो चुके खाली, डरावने हैं पलायन के आंकड़े

उत्तराखंड में 26 साल बाद भी नहीं बदले हालात! सैकड़ों गांव हो चुके खाली, डरावने हैं पलायन के आंकड़े

November 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • साल 2003 असम लड़की कथित रेप केस, हरक ने सरकार को दी चुनौती, राजनीति से संन्यास लेने तक की कही बात
  • 26 साल के उत्तराखंड की 100 साल पुरानी कहानी, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की दास्तां
  • उत्तराखंड में 26 साल बाद भी 57 गांव मोबाइल नेटवर्क से दूर, 5G के जमाने में फोन बनते हैं शोपीस
  • उत्तराखंड में 26 साल बाद भी नहीं बदले हालात! सैकड़ों गांव हो चुके खाली, डरावने हैं पलायन के आंकड़े
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.