Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता पढ़ेंगे बच्चे, सीएम धामी ने पाठ्यक्रम में शामिल करने के दिए निर्देश

Uk Fast Khabar May 7, 2025

प्रदेश के स्कूलों में बच्चे श्रीमद्भागवत गीता पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा, विभाग दिसम्बर 2026 तक शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का रजतोत्सव कैलेंडर बनाएं। सीएम ने बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा, स्कूल के रास्तों और पुलों की स्थिति के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा जाए। कलस्टर विद्यालयों में आवसीय हॉस्टल की सुविधा के लिए अन्य राज्यों की बैस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर प्रस्ताव बनाया जाए। यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को आवासीय हॉस्टल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। पहले चरण में हर जिले में एक-एक आवासीय हॉस्टल बनाया जाए। वहीं, 559 कलस्टर विद्यालयों के 15 किमी के दायरे में आने वाले छात्र-छात्राओं की परिवहन व्यवस्था के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाए।

बच्चों को समय पर मिले पाठ्य पुस्तकें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर साल बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें समय पर देने के निर्देश दिए। वहीं, विभाग में तबादला प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रहे, इसके लिए सभी पहलुओं का गहनता से अध्ययन कर प्रस्ताव बनाने को कहा। जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय कैडर में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाए। स्कूलों में एनसीसी और एनएसएस को बढ़ावा दिया जाए। जिन स्कूलों में अभी इनकी सुविधा नहीं हैं, स्कूलों का चयन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में शिक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सीएसआर फंड के तहत सहयोग के लिए अनुरोध किया जाए।

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी मामले में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों की क्षमता के अनुसार पूर्ण उपलब्धता हो, इसके लिए प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाए। बच्चों को नैतिक शिक्षा, पर्यावरणीय शिक्षा, राज्य की सांस्कृतिक विरासत, महानुभावों का उल्लेख, क्षेत्रीय आवश्यकताओं के हिसाब से कौशल विकास, स्वास्थ्य शिक्षा, लोककथा, लोक साहित्य, संगीत और कला को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना, महानिदेशक झरना कमठान, अपर सचिव बेसिक शिक्षा एमएम. सेमवाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाड आदि मौजूद रहे।

 

 

Continue Reading

Previous: परिवार संग परमार्थ निकेतन पहुंचे ICC के अध्यक्ष जय शाह, पूजा अर्चना कर गंगा आरती में हुए शामिल
Next: भारत-पाक तनाव के बीच Mock Drill के लिए उत्तराखंड भी तैयार, बॉर्डर से सटे इन जिलों पर खास रहेगा फोकस

Related Stories

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

May 29, 2026
केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा
  • केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए
  • रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.