Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चाइनीज फिल्म स्टार देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में, केमसोर स्टूडियो किया शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

Uk Fast Khabar November 26, 2026

देव रतूड़ी की सफलता का सबसे बड़ा सबूत यही है कि उनके बारे में चीन के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है

देहरादून: चीनी फिल्मों में धमाकेदार रोल अदा करने वाले एक्टर देव रतूड़ी अब उत्तराखंडी फिल्मों में भी शानदार आगाज कर रहे हैं. देव रतूड़ी ने केमसोर स्टू़डियोज नाम से अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है. दरअसल, अभी तक प्रवासी उत्तराखंडी के रूप में उत्तराखंड आने वाले देव रतूड़ी ने न सिर्फ अपना ठिकाना उत्तराखंड बना लिया है, बल्कि उन्होंने देहरादून में केमसोर फिल्म स्टूडियो की शुरुवात भी कर दी है. इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पूर्व डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने स्टूडियो के उद्घाटन पर देव रतूड़ी के प्रयासों की सराहना की.

चीन से लौटे देव रतूड़ी, केमसोर स्टूडियो किया शुरू: खासबात ये है कि अभिनेता देव रतूड़ी ने अपने फिल्म स्टूडियो का नाम केमसोर रखा है. केमसोर दरअसल देव रतूड़ी के गांव केमरिया सौड़ को मिलाकर बनाया गया है. देव रतूड़ी ने अपने गांव से ही अपने उत्तराखंड के लिए काम करने की शुरुआत की. केमसोर स्टूडियो सिर्फ फिल्म निर्माण ही नहीं करेगा, बल्कि उत्तराखंड के एक्टरों को प्रशिक्षण भी देगा. स्टूडियो ने इस काम के लिए विशेष रूप से मुंबई से हर्षल पंवार को बुलाया है. हर्षल पंवार बॉलीवुड में एक्टिंग कोच हैं और अब वो उत्तराखंडी अभिनेताओं को प्रशिक्षण देंगे. उद्घाटन के दौरान पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में ढेर सारी कहानियां हैं, लेकिन ये ग्लोबल नहीं जा पा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस स्टूडियो के माध्यम से उनका प्रयास न सिर्फ अच्छे एक्टर इंडस्ट्री को देने का है, बल्कि अच्छी फिल्में भी बनानी हैं. ऐसी फिल्में जो ग्लोबल लेवल पर भी चमक सकें.

अब उत्तराखंडी फिल्में बनाएंगे देव रतूड़ी: टिहरी के छोटे से गांव से चीन तक का सफर तय करने वाले देव रतूड़ी ने इस स्टूडियो को देवभूमि को समर्पित किया है. ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए देव रतूड़ी ने कहा कि-

इस स्टूडियो के जरिए हम बॉलीवुड स्तर की फिल्मों का निर्माण पहाड़ में ही करना चाहते हैं. इसके लिए स्टूडियो के जरिए उत्तराखंडी फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक पर काम करने वाले हैं. इसकी शुरुआत हमने कर भी दी है. इस फिल्म स्टूडियो के बैनर तले पहली फिल्म 1994 के रामपुर तिराहा कांड पर आधारित होगी. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया है. यह फिल्म रामपुर तिराहा कांड की सच्ची घटना को परदे पर उतारेगी. मूल रूप से यह फिल्म हिंदी भाषा में बनेगी.
-देव रतूड़ी, चीनी फिल्म एक्टर एवं फाउंडर, केमसोर स्टूडियो-

देव रतूड़ी 1994 के रामपुर तिहारा कांड पर फिल्म बना रहे: देव रतूड़ी ने कहा कि वो रामपुर तिराहा कांड की कहानी सिर्फ उत्तराखंड तक सीमित नहीं रखना चाहते. इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज किया जाएगा और बाद में इसे उत्तराखंडी भाषाओं में भी दिखाया जाएगा. इस फिल्म की खासियत ये है कि ये पूरी फिल्म न सिर्फ उत्तराखंडी पृष्ठभूमि पर होगी, बल्कि इसमें काम करने वाले निर्देशक से लेकर एक्टर तक, सभी उत्तराखंडी होंगे. इस फिल्म के जरिए उनकी कोशिश उत्तराखंड के कलाकारों को बड़ा मंच देने की है. क्योंकि रामपुर तिराहा कांड पर फिल्म के बाद उत्तराखंडी भाषाओं में भी फिल्में बनाई जाएंगी. साथ ही म्यूजिक और वेब सीरीज का निर्माण भी किया जाएगा.

फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो से फिल्म इंस्टीट्यूट की तैयारी: देव रतूड़ी ने कहा कि वर्तमान समय में फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन का टेक्निकल काम अधिकतर मुंबई में ही होता है. उत्तराखंड में ऐसी सुविधा नहीं मिलती है. लेकिन आने वाले दिनों में केमसोर स्टूडियो पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा हर टेक्निकल काम करने में भी सक्षम होगा. इससे उत्तराखंडी फिल्म निर्माता ही नहीं बल्कि हमारा फिल्म उद्योग भी लाभान्वित होगा. साथ ही आने वाले दो-तीन साल के भीतर यह फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो से फिल्म इंस्टीट्यूट में तब्दील हो जाएगी. उत्तराखंड में अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रयास हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद अभी बॉलीवुड, दक्षिण भारत और दूसरे राज्यों से काफी पीछे हैं. ऐसे में सभी के प्रयासों से उत्तराखंडी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाने का प्रयास करना चाहते हैं.

ये होगी ‘द उत्तराखंड स्टोरी’: केमसोर स्टूडियोज की पहली फिल्म ‘द उत्तराखंड स्टोरी’ पर काम भी शुरू कर दिया है. फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी ने फिल्म की जानकारी देते हुए कहा कि-

ये फिल्म 1994 में हुए रामपुर तिराहा कांड और उसके बाद के 32 सालों की कहानी बताती है. ये फिल्म इस सवाल के ईर्द-गिर्द घूमती है कि साल 1994 की घटना के बाद आखिर क्या-क्या हुआ. इस फिल्म में उन लोगों की कहानी भी दिखाई जाएगी, जिन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था लेकिन उनकी कहानी दुनिया तक नहीं पहुंच पाई.
-अनुज जोशी, निदेशक, फिल्म द उत्तराखंड स्टोरी-

चीन के फिल्म उद्योग का बड़ा नाम हैं देव रतूड़ी: देव रतूड़ी का चीन के फिल्म उद्योग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा नाम है. टिहरी गढ़वाल जिले के केमरिया सौर गांव के रहने वाले देव रतूड़ी का सफर संघर्षों भरा रहा. उन्होंने चीन में अपने करियर की शुरुआत एक वेटर के रूप में की थी. बाद में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से चीन में अंबर पैलेस नाम से भारतीय सांस्कृतिक रेस्तरां की चेन शुरू की. साथ ही उन्होंने चीन की फिल्मों में कई प्रमुख रोल निभाने शुरू किए. उन्होंने चीन के कई प्रतिष्ठित निर्देशक और एक्टरों के साथ काम किया है.

देव रतूड़ी के बारे में चीन के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है: देव रतूड़ी की सफलता का सबसे बड़ा सबूत यही है कि उनके बारे में चीन के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाता है. अब देव रतूड़ी ने चीन के साथ ही अपनी रेस्तरां चेन को भारत में भी शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत उन्होंने गुरुग्राम में अपना पहला रेस्तरां अंबर पैलेस खोलकर की है. रेस्तरां कारोबार के साथ ही अब वो उत्तराखंडी फिल्म उद्योग में भी कदम रख रहे हैं.

Continue Reading

Previous: एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

Related Stories

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चाइनीज फिल्म स्टार देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में, केमसोर स्टूडियो किया शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

चाइनीज फिल्म स्टार देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में, केमसोर स्टूडियो किया शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

November 26, 2026
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

November 25, 2026
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank

November 25, 2026
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज

November 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड उत्तराखण्ड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चाइनीज फिल्म स्टार देव रतूड़ी बनाएंगे उत्तराखंडी फिल्में, केमसोर स्टूडियो किया शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
  • Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
  • कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.