Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अब बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर, सीएम धामी ने दी 13.45 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति

Uk Fast Khabar March 7, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 13.45 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन निर्माण कार्यों में सड़क, भवन, सुंदरीकरण एवं कृषि सुरक्षा के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी के अंतर्गत बिठौरिया नंबर एक विकासनगर कॉलोनी में नलकूप के निर्माण को एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत ब्यानधुरा बाबा मंदिर तक पेयजल आपूर्ति एवं सड़क निर्माण को एक करोड़ रुपये, लालकुआं विधानसभा में लाइन पार हाथीखाना, बंगाली कालोनी एवं 25 एकड़ में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीपीआर बनाने को एक करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तल्ला मानिला मंदिर स्थित विशेष अतिथि गृह के निर्माण को 99 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री की ग्राम सभा नाग गांव में माता रेणुका देवी मंदिर का सुंदरीकरण एवं सीसी मार्ग के लिए 38 लाख रुपये, पिथौरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत मडमानले में जगन्नाथ मंदिर परिसर के सुंदरीकरण को 20 लाख रुपये, कपकोट विधानसभा के अंतर्गत शिखर मूल नारायण परिसर, अलखनाथ मंदिर किलपारा, भनार बज्यैंण, कांडा सिमकुना घटवरिया, शिव मंदिर सुंदर गुफा कांडा, बज्यौंण मंदिर ढाई ईजर व नंदा देवी दोफाड को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत
सीएम धामी ने चंपावत विधानसभा के अंतर्गत घटोत्कच मंदिर परिसर में चाहरदीवारी, दो कक्षों का निर्माण कार्य एवं मंदिर के सुंदरीकरण को एक करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही उन्होंने चंपावत में पंचमुखी गौशाला धाम बनाने का कार्य पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये तथा ऋषिकेश विधानसभा में माधव सेवा विश्राम सदन के लिए 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

रेलवे से लेकर मंदिर का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत कनारी में मुख्य सड़क से मल्ला गांव तक ट्रेक रूट व बहुद्देशीय भवन निर्माण को 93 लाख, ग्राम बड़ावे में स्टेशन से विनतोला लटेश्वर मंदिर तक सीसी मार्ग निर्माण को 88 लाख, झूलापुल से माना टुंडी तक सीसी मार्ग के लिए 71 लाख रुपये, विधानसभा टिहरी में रेन स्टे के निर्माण को 39 लाख रुपये, विधानसभा झबरेड़ा में भगतोवाली के रविदास मंदिर व अंबेडकर भवन सुंदरीकरण को 14 लाख रुपये, विधानसभा गंगोलीहाट में मां भगवती मंदिर पाखू का सुंदरीकरण, कार पार्किंग और भनारगाड तक टीन शेड व पुलिस निर्माण के लिए 96 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

सीएम धामी ने दी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी में स्व. हीरा बल्लभ भट्ट के नाम से ग्राम रोपड़ा ज्योलीकोट में शहीद द्वार के निर्माण को तीन लाख, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत शहीद स्थल पर तिरंगा निर्माण कार्य को 48 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा पुरोला के अंतर्गत माजीगांव में आवासीय एवं कृषि सुरक्षात्मक कार्य तथा कुमणाई के मदनी खड्ड, किमाड़ी खड्ड में कृषि सुरक्षात्मक कार्य के लिए 36 लाख, विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत नानकसागर बांध के समीप श्मशान घाट के सुंदरीकरण के लिए 94 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

रुड़की की बदलेगी तस्वीर
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रुड़की के अंतर्गत जीवनदीप आश्रम, नंद विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण तथा जीवनदीप गुरुकुलम विद्यालय परिसर में हाल के निर्माण को एक करोड़ रुपये और विधानभा सल्ट के अंतर्गत आर्य इंटर कॉलेज देघाट के खेल मैदान में चाहरदीवारी के निर्माण व गेट निर्माण को एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

देहरादून के लिए वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने देहरादून विधानसभा के अंतर्गत गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा देहरादून की सराय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए 25 लाख तथा विधानसभा चंपावत के अंतर्गत टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने के लिए 12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने प्रवासियों को बताया विदेश में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर, प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड के गठन की दी जानकारी
Next: Lok Sabha Election 2024 की डेट आ गई सामने, कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों का एलान; पांच सीट के लिए इन 16 नामों पर चर्चा

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.