Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Lok Sabha Election 2024 की डेट आ गई सामने, कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों का एलान; पांच सीट के लिए इन 16 नामों पर चर्चा

Uk Fast Khabar March 7, 2024

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन अब अंतिम चरण पर है। प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में पांचों सीटों पर दावेदारों और पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे में सम्मिलित नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नामों की सूची को छंटनी के बाद 16 तक सीमित किया गया है। अब नौ मार्च के बाद होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। कांग्रेस पर प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का दबाव बढ़ गया है। भाजपा अब तक तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी कर रही प्रत्याशियों पर मंथन
कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी इन दिनों प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची कर रही है। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के सर्वे में जिन नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने की दृष्टि से मजबूत माना गया है, उनमें से कई रुचि नहीं ले रहे हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के लिए भी उनकी स्वाभाविक दावेदारी को नजरअंदाज करना संभव नहीं हो पा रहा है। बुधवार को नई दिल्ली में प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और समिति की सदस्य यशोमती ठाकुर उपस्थित रहे।

पांच सीट पर 26 नामों पर मंथन
बैठक में पांचों सीटों के लिए लगभग 26 नामों पर मंथन किया गया। दो घंटे तक विस्तृत चर्चा के बाद नामों का पैनल अब 16 तक सीमित किया गया है। अब प्रत्येक सीट पर औसतन तीन-तीन नाम का पैनल रह गया है। इससे पहले गत एक मार्च को ही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कुल 42 नामों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कुल नाम 24-25 तक सीमित कर दिए गए थे।

नौ मार्च को होगी फाइनल बैठक
अब प्रत्याशियों के संबंध में अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होना है। समिति की बैठक नौ मार्च के बाद होगी। बैठक में प्रत्याशियों के चयन को स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद शीघ्र ही पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

सभी प्रमुख नेताओं के नाम पर मंथन: करन माहरा
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्ष 2019 में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के नाम संभावित प्रत्याशियों की सूची में सम्मिलित हैं। इन पर मंथन चल रहा है। नौ मार्च के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के ही दिन स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी होगी। इसके बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

पांचों सीटें जीतने का है लक्ष्य: यशपाल आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी ने लोकसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों के नामों पर व्यापक चर्चा की। संभावित प्रत्याशियों के संबंध में कांग्रेस नेतृत्व ने भी अपने स्तर से जानकारी जुटाई है। दो-तीन दिन में स्क्रीनिंग कमेटी केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल भेजेगी। कांग्रेस पांचों सीटों पर जीतने के लक्ष्य को लेकर चल रही है।

Continue Reading

Previous: अब बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर, सीएम धामी ने दी 13.45 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति
Next: आयुष्मान योजना में ‘खेल’ कर रहे निजी अस्पताल, स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भेजा नोटिस; मिलती हैं ये सुविधाएं

Related Stories

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल
  • पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.