Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, रुद्रपुर में विशिष्ट सामुदायिक बंग भवन बनाने का ऐलान

Uk Fast Khabar August 16, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका का दंश झेलकर भारत आए लोगों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। कहा कि देश के बंटवारे के समय प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को मैं नमन करता हूं। धामी ने रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के लोगों के लिए विशेष सामुदायिक हाल के निर्माण की घोषणा भी की।
सीएम धामी सोमवार को काशीपुर हाईवे स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हिंदू बंगाली समाज समारोह में शामिल हुए। कहा कि 14 अगस्त की रात में भारत के दो टुकड़े कर दिए गए। मजहब के नाम पर बंटवारा कर दिया गया था। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। परिवार अलग हो गए। उस समय का कितना भयानक मंजर था। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका में मारे गए लोगों को नमन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2021 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का ऐलान किया।

हर भाषा में पढ़ने की व्यवस्था की घोषणा
सीएम ने रुद्रपुर में बंग भवन बनाने नई शिक्षा नीति के तहत हर भाषा में पढ़ने की व्यवस्था करने की घोषणा की। प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस साल प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगा। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी गठित की गई है।

आत्मा की शांति के लिए किया गया हवन यज्ञ
इससे पूर्व विभाजन विभीषिका में बलिदान हुए लोगों की आत्मा का शांति के लिए श्रद्धांजलि हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर केंद्रीय जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, संयोजक व रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा आदि मौजूद थे।

विभीषिका का दंश झेल चुके एक हजार लोगों को किया सम्मानित
14 अगस्त 1947 का वह काला दिन किसी भयावह मंजर से कम न था। चारों ओर शव पड़े थे। चीख-पुकार, भागते लोग, मानों त्राहि मची हो। विभाजन विभीषिका का दंश झेल कर भारत आए लोगों ने भी इसी खौफनाक मंजर के बीच से गुजरने की आपबीती सुनाई। कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित कर उनके हौसले को सराहा।

केंद्रीय मंत्री ने बंगाली समाज से किया आह्वान
केंद्रीय जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश बनने के बाद जो लोग यहां आए थे, उनके पास कोई चारा नहीं था। रातों रात आदेश जारी कर दिया कि जो जहां चाहे जाएं। ऐसे में उन्होंने भारत में शरण ली। हमारे संविधान को कई बार बदला है, लेकिन समाधान किसी ने ढूंढा तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने ढूंढा और सीएए ले आए। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो बंगाल भारत में नहीं होता। उन्होंने बंगाली समाज को एकजुट होने को कहा।

अजय भट्‌ट भी बोले
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बांग्ला भाषा ज्ञान, पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की मांग उठाई गई थी। पूर्वी पाकिस्तान शब्द भाजपा सरकार ने हटाया। कार्यक्रम के संयोजक व विधायक शिव अरोरा ने बंग भवन की स्थापना, बांग्ला भाषा लागू करने व नमोशूद्र को एससी का दर्जा दिलाने की मांग की।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा, राज्यहित में की 13 घोषणाएं
Next: एएसपी अंथवाल को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, ये अधिकारी भी होंगे सम्मानित

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.