Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम धामी, बोले- Congress के तीन यार, तुष्टीकरण, काली कमाई और भ्रष्टाचार

Uk Fast Khabar April 1, 2024

लोकसभा चुनावों के लिए सीएम धामी लगातार प्रचार करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चकराता, जौनसार बावर ऐतिहासिक भूमि है। यहां का इतिहास विराट है। यह क्षेत्र विकास के साथ विरासत, संस्कार के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। आगे बोले कि इस भूमि को महासू महाराज का आशीर्वाद है। सरकार चकराता को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी के तीन ही मित्र रहे हैं। जिसमें तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, काली कमाई है। इस पार्टी ने देश में परिवारवाद की राजनीति को बढ़ाया व 60 वर्षों तक भारत को पीछे धकेला है।

पीएम मोदी को जनता ने देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया है
मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को मंडी मैदान साहिया व टिहरी के राइंका लंबगांव में जनसभा कर टिहरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के लिए जनता से वोट मांगे। साहिया में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया है। भाजपा प्रत्याशी शाह ने सांसद के तौर पर क्षेत्र की अनेक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। चकराता टाउनशिप को बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बनने से कालसी चकराता व जौनसार बावर के 40 गांव को विकसित किया जाएगा।

योजनाओं को लेकर कही ये बात
आगे उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की विभिन्न सड़कों, पेयजल योजनाओं के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सबको भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी विकास योजनाएं चकराता क्षेत्र के लिए आएंगी, उन्हें अति शीघ्र स्वीकृत करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। कहा कि 19 अप्रैल को सबने मिलकर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के काम जारी है। देश के अंदर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। बीते 10 सालों में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है।

गरीबों को हजारों करोड़ रुपये की सहायता दी गई
विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सीएए लागू हुआ है। कश्मीर में धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज राज्य के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।

भाजपा प्रत्याशी ने कही ये बात
जनसभा में टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास किया है। हम सभी कार्यकर्ता हैं, हम सब एक हैं, विकास करके हमको आगे बढ़ना है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, भाजपा नेता रामशरण नौटियाल, पूर्व राज्य मंत्री मूरत राम शर्मा, प्रताप रावत, ब्लाक प्रमुख मठौर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष साहिया प्रवीन चौहान आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Continue Reading

Previous: पहाड़ों पर तपिश से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बारिश का अनुमान
Next: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, इस कद्दावर नेता ने ‘हाथ’ छोड़कर थामा ‘कमल’

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.