Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, इस कद्दावर नेता ने ‘हाथ’ छोड़कर थामा ‘कमल’

Uk Fast Khabar April 1, 2024

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महेश शर्मा ने कुमाऊं में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दे दिया है। चार बार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे महेश एनडी तिवारी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। रविवार को देहरादून में उन्होंने 57 पंचायत प्रतिनिधियों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में महेश शर्मा ने यह बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महेश को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। महेश शर्मा का कहना है कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी से प्रेरित हैं। मोदी की वजह से आज दुनिया में भारत की छवि सुधरी है। भारत को विश्व गुरु के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने हिंदुओं के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है कि वहां पर आम कार्यकर्ता को महत्व नहीं मिलता। धरातल पर काम नहीं करने वाले को प्रत्याशी बना दिया जाता है। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

मतदाताओं में मजबूत पकड़
महेश शर्मा का कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ रही है। उन्होंने इस सीट से तीन बार वर्ष 2012, 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ा। दो बार निर्दलीय और एक बार कांग्रेस के टिकट से लड़े। दरअसल, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से कांग्रेस की ओर से प्रकाश जोशी को प्रत्याशी बनाए जाने से वह नाखुश थे। इन दोनों के बीच पहले से ही प्रतिद्वंद्विता रही है। यह भी माना जा रहा है कि जोशी को प्रत्याशी तय करने में महेश शर्मा को कांफिडेंस में नहीं लिया गया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महेश शर्मा के इस निर्णय से कांग्रेस नेता भी चकित हैं। क्योंकि कालाढूंगी विधानसभा सीट पर पहले से ही विधायक बंशीधर भगत का मजबूत गढ़ है। शर्मा के कांग्रेस छोड़ने से इस सीट पर भाजपा और मजबूत दिखने लगी है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी इसी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं।

चार दशक से यशपाल के करीबी, मनाने का नहीं पड़ा असर
महेश शर्मा वर्ष 1980 से कांग्रेस में हैं। जमीनी स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के करीबी रहे हैं। आर्य के चुनावों में रणनीतिकार की भूमिका भी निभाई है। महेश शर्मा के पार्टी छोड़ने की सूचना से ही आर्य, विधायक सुमित हृदयेश ने मनाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।

महेंद्र ने किया सेतु का काम
भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा को पार्टी में लाने के लिए सेतु का काम करते रहे। उन्होंने इस संबंध में लगातार वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कराई।

 

Continue Reading

Previous: कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम धामी, बोले- Congress के तीन यार, तुष्टीकरण, काली कमाई और भ्रष्टाचार
Next: उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 1.77 लाख नाम, इस जिले के सबसे ज्‍यादा लोग शामिल

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर

कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.