Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने महाकौथिग में कहा – प्रवासी उत्तराखंडी बढ़ा रहे राज्य की पहचान.

Uk Fast Khabar December 21, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नोएडा में आयोजित सात दिवसीय महाकौथिग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी अपनी संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं और राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं। महाकौथिग उत्तराखंड की संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का मंच है। यह आयोजन पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद कर रहा है। उत्तराखंड ने किसानों की आय वृद्धि में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य से बाहर रहते हुए भी प्रवासी उत्तराखंडी अपनी लोक संस्कृति, विरासत और परंपराओं को जीवंत बनाए रखे हुए हैं, जो अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था से जुड़े प्रवासी उत्तराखंडवासी वास्तव में राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं।


मुख्यमंत्री ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा स्टेडियम में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय महाकौथिग में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि महाकौथिग केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाला मंच है, जो हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बद्री गाय के शुद्ध घी, मिलेट्स, जैविक एवं पारंपरिक उत्पादों को इस मंच के माध्यम से बेहतर बाजार और सम्मान प्राप्त हो रहा है।

 

राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में उत्तराखंड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि मत्स्य विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। इनमें दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, भारतमाला, पर्वतमाला, अमृत योजना, आल वेदर रोड, उड़ान योजना और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि महाकौथिग जैसे आयोजन सांस्कृतिक संरक्षण के साथ ही प्रवासी उत्तराखंडवासियों को एकता के सूत्र में बांधते हैं। कार्यक्रम में नोएडा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा महेश शर्मा, पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल व मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की 10वीं बैठक, रिवर्स पलायन पर विशेष जोर..
Next: उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, फरवरी में होगा इंटरनेशनल ट्रेवल कॉन्क्लेव..

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.