Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद के विरुद्ध लिए सख्त फैसले’

Uk Fast Khabar October 3, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति बचाने के लिए लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के विरोध में सख्त निर्णय लिए हैं। रामपुर तिराहा गोलीकांड को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो अक्टूबर, 1994 का दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक काले अध्याय की तरह दर्ज है। यह घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी ज्यादा क्रूर थी, जिसे न्यायालय ने भी माना है। उन्होंने कहा कि जब तक आंदोलनकारियों और उनके स्वजन को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।

मदरसों में स्कूली पाठ्यक्रम, अन्यथा होंगे बंद
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सनातन संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए अवैध मजारों और मस्जिदों को ध्वस्त किया गया है। साथ ही दंगाइयों से नुकसान की वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मदरसा बोर्ड को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। अब तक करीब 250 मदरसे बंद किए जा चुके हैं। एक जुलाई, 2026 से केवल वही मदरसे संचालित रहेंगे, जो सरकार की ओर से निर्धारित स्कूली पाठ्यक्रम को अपनाएंगे।

9000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। अब तक नौ हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून लागू करने के परिणामस्वरूप पिछले चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। इसके अलावा आपरेशन कालनेमि के तहत सनातन संस्कृति को बदनाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

स्मारक स्थल के लिए री डेवलपमेंट प्लान
मुख्यमंत्री धामी ने मंच से तीन घोषणाएं की। कहा कि स्मारक स्थल के लिए री-डेवलपमेंट प्लान बनाया जाएगा। यहां पर भव्य कैंटीन की स्थापना होगी, जिसे संस्कृति विभाग बनाएगा। रामपुर तिराहा पर उत्तराखंड की बसों के ठहराव के लिए स्टापेज बनाया जाएगा, ताकि उत्तराखंडवासियों की स्मृति में यह स्थल बना रहे और बलिदानियों की यादें जिंदा रहें।
मुख्यमंत्री ने पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। महावीर शर्मा ने स्मारक निर्माण के लिए अपनी जमीन दान की है। उनके पुत्र पप्पू शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में धामी सरकार ने बजट खर्च सूचकांक को बनाया विभागों के लिए आईना, तय होंगे मानक
Next: मुख्यमंत्री धामी ने खादी ग्रामोद्योग भवन से की खरीदारी, कहा- जनता अधिक से अधिक अपनाए स्वदेशी उत्पाद

Related Stories

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट

October 24, 2026
रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

October 24, 2026
उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना

October 24, 2026
उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक

October 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • iPhone Duo 2 पर काम कर रही Apple, बाहरी स्क्रीन पर मिलेगा Face ID और एक्शन बटन: रिपोर्ट
  • रुद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में कांग्रेस न्याय यात्रा में गरजे दिग्गज नेता, धामी सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तराखंड: पहाड़ में खेती को मिलेगी नई रफ्तार, जापान के 500 करोड़ से संवरेंगे 16 ब्लॉक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.