Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में धामी सरकार ने बजट खर्च सूचकांक को बनाया विभागों के लिए आईना, तय होंगे मानक

Uk Fast Khabar October 3, 2025

लोक निर्माण ने प्रतिदिन कितने किमी सड़क बनाई, मानसून से पहले और बाद में कितनी सड़कों का अनुरक्षण किया, बजट खर्च के बही-खाते में यह ब्योरा विभाग के प्रदर्शन का पैमाना होगा। यानी बजट के उपयोग में सुस्ती, लापरवाही, या अधिक बजट ठिकाने लगाने का कोई भी प्रयास छिपाया नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार पेयजल विभाग के लिए घरों में स्वच्छ जलापूर्ति, वाटर टेस्टिंग, वाटर मीटर की स्थापना जैसे कदम बजट उपयोग के प्रदर्शन का मानक होंगे। पुष्कर सिंह धामी सरकार की महत्वपूर्ण पहल अब बजट को विभागों के कामकाज का आईना बनाने जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष से पहली बार विभागों के लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतांक सूचकांक (केपीआइ) और प्रमुख परिचालन सूचकांक केओआइ (केओआइ) तय किए जा रहे हैं। विभागों के बजट खर्च की प्रगति और उसकी गुणवत्ता जानने में केपीआइ और केओआइ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिक बजट ठिकाने लगाने को अब विभागों की उपलब्धि नहीं माना जाएगा, बल्कि उससे होने वाले लाभ, आमजन तक पहुंचने वाली सुविधा और लक्ष्य प्राप्ति में योगदान के पैमाने पर उसे आंका जाएगा। विशेष रूप से पूंजीगत मद में निर्माण और विकास कार्यों के लिए वार्षिक बजट 14,763 करोड़ के खर्च में प्रदर्शन को इसी आधार पर आंका जाएगा।

पशुपालन बताएगा, आइटीबीपी को मीट की कितनी हुई आपूर्ति
उदाहरण के तौर पर पशुपालन को बजट खर्च में अपने प्रदर्शन को दिखाने के लिए बताना होगा कि सकल दुग्ध उत्पादन वृद्धि में उसका कितना योगदान है। इसके लिए वर्षवार तुलनात्मक विवरण भी देना होगा। साथ में आइटीबीपी को चिकन, मीट की आपूर्ति भी उसके प्रदर्शन में सम्मिलित होगी।दुग्ध विकास विभाग के लिए दुग्ध फेडरेशन के सदस्यों के लाभांश, दुग्ध निर्यात को संकेतांक के तौर पर लिया गया है। मार्केटेबल सरप्लस, राज्य में खपत, उत्पादकता में वृद्धि, कोल्ड चेन में वृद्धि, सगंध खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि के आधार पर उद्यान विभाग के प्रदर्शन को मापा जाएगा।

वेडिंग डेस्टिनेशन में वृद्धि और निवेश तय करेंगे पर्यटन का प्रदर्शन
पर्यटन विभाग के लिए केपीआइ और केओआइ में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, वेडिंग डेस्टिनेशन की स्थापना और वृद्धि, इस क्षेत्र में मिलने वाले रोजगार और निवेश में वृद्धि सम्मिलित किए गए हैं। ग्राम्य विकास के अंतर्गत लखपति दीदी की योजना में प्रगति सूचकांक का आधार होगी। लखपति दीदी के औसत कारोबार और ग्रोथ सेंटर को इसमें शामिल किया गया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि सभी विभागों को केपीआइ और केओआइ तय करने को कहा गया है। इससे बजट खर्च में गुणवत्ता और लक्ष्यों के प्रति दृढ़ होने का भाव मजबूत होगा।

Continue Reading

Previous: धामी सरकार का नया कदम, बजट खर्च बनेगा विभागों के प्रदर्शन का पैमाना
Next: CM धामी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद के विरुद्ध लिए सख्त फैसले’

Related Stories

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..
  • पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.