Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर ली जानकारी, बोले- जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

Uk Fast Khabar July 19, 2023

हरिद्वार जिले के खानपुर, लक्सर समेत राज्य के जिन स्थानों में कम बरसात में भी जलभराव की समस्या आ रही है, वहां ड्रेनेज की उचित व्यवस्था को दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र के निरीक्षण के दौरान सचिव आपदा प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी भी ली। साथ ही जिलाधिकारियों को फोन कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाए।
लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी मोर्चे पर डटे हैं। वह सभी क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही मशीनरी को भी निरंतर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इस बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार रात से हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी मंगलवार सुबह आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और अधिकारियों से सभी जिलों की स्थिति का ब्योरा लिया।

हर आवश्यकता पर उपलब्ध रहने के निर्देश:
धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावितों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। उन्होंने जिलों में खाद्य सामग्री, दवाइयां समेत अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी व्यवस्था रखने, वर्षा के कारण बाधित सड़क, विद्युत, पेयजल व्यवस्था को तत्काल सुचारू करने को कदम उठाने के लिए भी कहा।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी के साथ ही विभिन्न विभागों से निरंतर संपर्क रख समन्वय से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी लगातार शासन के संपर्क में रहें, ताकि कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर यह शीघ्रता से उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके।
उन्होंने सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डा रंजीत सिन्हा, अपर सचिव सविन बंसल, एसीईओ रिद्धिम अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मौसम के अनुरूप बनाएं यात्रा का कार्यक्रम:
बाद में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग ने अभी आगे भी अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। चारधाम यात्रा के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा का कार्यक्रम बनाएं।

विश्व के लोग उत्तराखंड में निवेश के इच्छुक:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के फलस्वरूप उत्तराखंड निवेश की दृष्टि से बड़े गंतव्य के रूप में उभर रहा है। विश्व भर के लोग यहां आने के इच्छुक हैं। इसे देखते हुए उद्योग, लॉजिस्टिक, सौर ऊर्जा आदि क्षेत्रों में कई अच्छी योजनाएं लागू की गई हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में कार्य करना चाहता है हर कोई:
एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। आज हर कोई भाजपा से जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहता है। दूसरे दल अपने परिवारों को आगे लाने को बैठकें कर रहे हैं।
त्रिवेंद्र और कोश्यारी से की मुलाकात:
आपदा की स्थिति की जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के निवास पर जाकर उनका हाल-चाल जाना।

 

Continue Reading

Previous: बारिश से भूस्‍खलन, चारधाम यात्रा बाधित; सीएम आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर लेंगे फीडबैक
Next: Sting Operation: हरीश रावत समेत चार को वॉयस सैंपल देने के आदेश, पूर्व CM ने CBI और BJP पर साधा निशाना

Related Stories

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

July 9, 2026
हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

July 9, 2026
हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

July 9, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले

July 9, 2026
हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब

July 9, 2026
हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली

July 9, 2026
शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

July 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • BGMI में वापस आएगा स्पाइडर-मैन, 4.5 अपडेट में मिलेगा नया वर्टिकल गेमप्ले
  • हाईकोर्ट का स्ट्रीट डॉग्स मामले में कड़ा रुख, बच्चों को होने वाले नुकसान पर सीएस से मांगा जवाब
  • हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, महिला की हत्या की बात कबूली
  • शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.