Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बारिश से भूस्‍खलन, चारधाम यात्रा बाधित; सीएम आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर लेंगे फीडबैक

Uk Fast Khabar July 18, 2023

देहरादून में तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है। रोजाना शहर में एक से दो दौर की तेज बारिश हो रही है।
मानसून आने के बाद से ही दून के ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून के कुछ इलाकों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर फीडबैक लेंगे सीएम:
प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस क्रम में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर उच्चाधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी बारिश का फीडबैक लेंगे।

गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट:
केंद्रीय जल आयोग की ओर से हरिद्वार, ऋषिकेश व मैदानी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। ऋषिकेश में हालांकि गंगा चेतावनी देखा से काफी नीचे बह रही है। आयोग की मानें तो अलकनंदा का वाटर लेवल बढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्र में जल स्तर बढ़ेगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रुद्रप्रयाग संगम पर अलकनंदा नदी का डिस्चार्ज 2900 के आंकड़े को छू गया। आयोग की ओर से श्रीनगर बांध के निचले क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जानकारी प्रदान की गई है।
गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई है।
मसूरी में आठ घंटे से ज्‍यादा समय से बारिश जारी:
देहरादून में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक बारिश जारी रही। मसूरी में आठ घंटे से ज्‍यादा समय से बारिश हो रही है। यहां बरसाती नाले ऊफान पर हैं। बारिश से लोग भयभीत है।
मसूरी से सटे अगलाड़ तथा यमुना घाटी में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। यमुना और अगलाड़ नदियां ऊफान पर हैं। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर वुडस्टॉक स्कूल के नीचे भूस्खलन से होने से मार्ग बंद हो गया है।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद:
गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने से अवरुद्ध है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी के पास सुचारू हो गया है। परंतु सैंज, नलूणा और हेल्गु गाड़ के पास राजमार्ग अभी अवरुद्ध है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनेरी के पास भूस्खलन की जद में एक टेम्‍पो आ गया। शुक्र ये रहा है कि टेम्‍पो चालक ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। संबंधित स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध है।
मंगलवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झंझर गाड़ के पास करीब तीन घंटे अवरुद्ध रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू कर दिया है।
टिहरी में वर्षा से यमुनोत्री राजमार्ग सहित 18 लिंक रोड मलबा आने से बंद हैं। जौनपुर ब्लॉक के नैनगाव में यमुनोत्री राजमार्ग बंद हुआ है। मार्ग खोलने में मशीनें लगाई गई हैं।
गौरीकुंड हाईवे अवरुद्ध:
रुद्रप्रयाग में बारिश जारी है। गौरीकुंड हाईवे तरसाली व फाटा में अवरुद्ध है। अभी बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सुचारू है। जिले में 21 मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं और चालीस गांवों का संपर्क कटा हुआ है।
रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर फाटा से आगे कुमडी में एक रेस्टोरेंट भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें दो युवकों के घायल होने की सूचना है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदरीनाथ हाईवे छिनका में खुला, यात्रा सुचारु
चमोली जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया था। हाईवे नंदप्रयाग और छिनका में भूस्खलन से बाधित था, जिसे बाद में खोल दिया गया। करीब 1000 यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे।
नारायणबगड़ के केवर गांव में भूस्खलन से गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां कई पशु मलबे में दब गए हैं। घाट के बेरा में मोक्ष नदी ऊफान पर है। इस कारण मकानों को खतरा पैदा हो गया है। यहां तीन घरों को खाली कराया गया है।
आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी बादलों का डेरा रहने का अनुमान है। देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा बुधवार के बाद मौसम के तेवर कुछ नरम पड़ने का अनुमान है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्राें में अगले पांच दिन हल्की वर्षा के दौर हो सकते हैं।

16वें दिन खुला चीन सीमा तक जाने वाला लिपुलेख मार्ग:
बीते दो दिनों से मौसम सामान्य रहने के बाद बंद मार्गों के खुलने का सिलसिला जारी हो चुका है। सोलह दिनों से बंद चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग यातायात के लिए खुल चुका है। पेलसिती के पास अभी मार्ग मात्र छोटे वाहनों के ही खुला है।
जिले के चौदह मोटर मार्गों में से आधा दर्जन मार्ग यातायात के लिए खुल चुके हैं। अभी आठ ग्रामीण मार्ग बंद हैं। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग 16 दिन पूर्व कई स्थानों पर चट्टान खिसक जाने से बंद हो गया था। मार्ग के हालात देखते हुए आदि कैलास यात्रा तक सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।
लिपुलेख मार्ग पर पेलसिती के पास अभी भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इस स्थान पर काली नदी द्वारा सड़क बहा दी गई थी। यहां पर अभी मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए खुला है।
बीते दो दिनों से सीमांत में बारिश का दौर थमा है। वहीं सुबह से बंद चीन सीमा को जोडऩे वाला दारमा मार्ग भी यातायात के लिए खुल चुका है। टनकपुर -तवाघाट हाईवे में बलुवाकोट से धारचूला के मध्य भी यातायात सामान्य हो चुका है।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में 70% सब्सिडी पर सौर ऊर्जा से रोशन होगा घर, केंद्र सरकार की योजना; उपभोक्ता ऐसे ले सकते हैं लाभ
Next: CM धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर ली जानकारी, बोले- जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

Related Stories

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

July 29, 2026
हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस
  • हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील
  • International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार
  • रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.