Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, 17 दिसंबर से 45 दिन तक लगेंगे बहुद्देशीय शिविर..

Uk Fast Khabar December 18, 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि “प्रशासन गाँव की ओर अभियान” के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 17 दिसम्बर 2025 से आगामी 45 दिनों तक प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का संचालन किया जाए तथा बड़ी न्याय पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार एक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएँ। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिविरों के बाद अधिकारियों द्वारा निकटवर्ती गांवों का भ्रमण कर पात्र लाभार्थियों से आवेदन भरवाए जाएँ और योजनाओं से वंचित लोगों की पहचान कर कमियों को दूर किया जाए। शिविरों के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए न्याय पंचायत के सभी निवासियों को कम से कम 3–4 दिन पूर्व सूचना दी जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले किसी एक शिविर में जिलाधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जबकि अन्य शिविरों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। नामित विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करें।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिविरों में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम का विधिवत पंजीकरण, लाभार्थियों की संतुष्टि को प्राथमिकता तथा कार्यक्रमों की साप्ताहिक प्रगति आख्या मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, श्री सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी सहित वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का शुभारंभ, 45 दिन तक चलेंगे बहुउद्देशीय शिविर..
Next: मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर.

Related Stories

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

May 16, 2026
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

May 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Google अकाउंट्स पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज, 15GB पाने के लिए करना होगा ये काम

Google अकाउंट्स पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज, 15GB पाने के लिए करना होगा ये काम

May 16, 2026
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

May 16, 2026
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

May 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Google अकाउंट्स पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज, 15GB पाने के लिए करना होगा ये काम
  • सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.