Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर.

Uk Fast Khabar December 18, 2025

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने दून विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के लैंग्वेज स्कूल को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विदेशी भाषा को अनिवार्य किए जाने अथवा इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को उनकी पसंद की विदेशी भाषा का प्रशिक्षण देने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जाए। इस दिशा में आवश्यक अन्वेषण करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने प्रदेशभर में स्थापित किए जा रहे पुस्तकालयों में भाषा लैब जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे छात्र ऑडियो-विजुअल माध्यमों एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी भाषाएं सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को भाषा सीखने के लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है।

मुख्य सचिव ने विदेश रोजगार प्रकोष्ठ एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को क्रेडिट आधारित विदेशी भाषा लर्निंग कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए, जिससे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण ले रहे युवा विदेशी भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित हों।

उन्होंने जापान, जर्मनी और यूके के दूतावासों से संपर्क कर उनके सुझाव लेने, गुणवत्तापूर्ण भाषा प्रशिक्षण एजेंसियों को हायर करने तथा दूतावासों के माध्यम से सीधे विदेशी नियोक्ताओं से संपर्क स्थापित करने पर भी जोर दिया। इससे विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा प्राप्त जॉब लिस्ट और रिक्तियों की जानकारी प्रशिक्षित युवाओं को उपलब्ध कराई जाए तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं को विदेश रोजगार से जोड़ा जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश रोजगार के साथ-साथ आंतरिक रोजगार की दिशा में भी निरंतर प्रयास आवश्यक हैं तथा समय की मांग के अनुसार नए कौशल आधारित कोर्स शुरू किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में सचिव श्री सी. रविशंकर ने बताया कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ में अब तक 206 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से नवंबर 2025 तक 76 युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त हो चुका है। नवाचार योजना के तहत राज्य के नर्सिंग कॉलेजों में 248 अभ्यर्थियों को जर्मन, 35 को जापानी, 62 को फ्रेंच, 11 को स्पेनिश और 185 अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री रविनाथ रामन, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव श्री रोहित मीणा, श्री मनुज गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, 17 दिसंबर से 45 दिन तक लगेंगे बहुद्देशीय शिविर..
Next: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों को ₹33.22 करोड़ का वितरण, सीएम धामी बोले—युवा नौकरी देने वाला बने..

Related Stories

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

June 26, 2026
उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

June 26, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

June 25, 2026
देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी

June 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी
  • उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में
  • देहरादून में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की सतर्कता एडवाइजरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.