Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम धामी ने प्रवासियों को बताया विदेश में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर, प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड के गठन की दी जानकारी

Uk Fast Khabar March 6, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासियों को विदेश में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों के सहयोग व सहायता के लिए पूर्व में प्रवासी सेल बनाया गया था। इसे अब और सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रवासी उत्तराखंड बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। साथ ही प्रवासी भारतीय दिवस की भांति राज्य प्रवासी उत्तराखंड दिवस भी मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी अपनी मेहनत, लगन एवं बौद्धिक क्षमता से उत्तराखंड के बाहर देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे अपनी जन्मभूमि के किसी दुर्गम क्षेत्र के गांव को गोद लेकर उसके विकास में सहभागी बनें। इसमें राज्य सरकार भी सहयोगी बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रवासियों के विचार एवं सुझावों पर चिंतन मनन किया जाएगा। इस मंथन से निकलने वाला अमृत देश व प्रदेश के विकास में फलीभूत होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, अमेरिका, जापान, ब्रिटेन व फ्रांस सहित 12 देशों में रह रहे 22 प्रवासी उत्तराखंड वासियों के विचार व सुझाव जाने। मुख्यमंत्री से संवाद करने वालों में ऑस्ट्रेलिया से सुरेंद्र सिंह रावत, न्यूजीलैंड से जोत सिंह बिष्ट चीन से श्रीदेव रतूड़ी, अमेरिका से शैलेश उप्रेती, जापान से इंदिरा भट्ट, ब्रिटेन से मनीष जुगरान, थाईलैंड से चंद्रशेखर सिलोड़ी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, फ्रांस से उत्तम रावत व ओमान से राकेश बेलवाल प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी प्रवासियों का अलग-अलग टाइम जोन में रहने के बावजूद संवाद करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, नीरज खैरवाल, उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्य सुधीर नौटियाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में 33 परियोजनाओं को केंद्र ने दिए 559 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने कह दी ये बात
Next: अब बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर, सीएम धामी ने दी 13.45 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति

Related Stories

January 6, 2026
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा।

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा।

January 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

January 6, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

January 6, 2026
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा।

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा।

January 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

January 6, 2026
स्मार्ट सिस्टम के सहारे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड..

स्मार्ट सिस्टम के सहारे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड..

January 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World आपका शहर इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • (no title)
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
  • स्मार्ट सिस्टम के सहारे ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.