Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तर प्रदेश में मिले प्यार से गदगद हुए सीएम धामी, बोले- यह देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान

Uk Fast Khabar December 30, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार को गोवर्धन, मथुरा में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। ब्रज भूमि और ब्रज के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जो सम्मान मिला है, यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान है। उन्होंने यह भी कहा कि हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा भक्ति आंदोलन की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है।

दिव्य मंदिर के साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे
आगे बोले कि आज इस भक्ति यज्ञ को भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश पहली बार गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। आज भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है, जिसके साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में हमने अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। हमने प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। अब हम देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

उत्तराखंड देवभूमि है, इसका मूल स्वरूप बना रहे हैं
उत्तराखंड देवभूमि है, इसका मूल स्वरूप बना रहे, इस दिशा में कदम उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर तथा उज्जैन में महाकाल लोक के भव्य कारिडोर का निर्माण, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का सुंदरीकरण होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्द्धन हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने किए गिरिराज महाराज के दर्शन
दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।

उत्तराखंड में बनाने जा रहे हरिपुर धाम
मथुरा में गोवर्धन धाम की सात कोस परिक्रमा के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुराने समय में उत्तराखंड में हरिनगर हुआ करता था, जो आपदा में बह गया था। हरिपुर का पुनर्निर्माण और नया धाम बनाने का सरकार ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी पौराणिक स्थल हैं, जिनके किसी न किसी रूप अवशेष मिलते हैं या पहचान है, उन सभी को स्थापित करने का हमने संकल्प लिया है। इसी कड़ी में हम हरिपुर धाम बनाने जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Previous: देहरादून में दारोगा नहीं कर पाएंगे गाड़ी का चालान, बड़े अधिकारियों ने इस कारण लिया फैसला; पढ़ें पूरा मामला
Next: उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन, चेकिंग होगी जबरदस्त; परिवहन विभाग की आठ टीमें हुई गठित

Related Stories

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

July 23, 2026
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

July 23, 2026
अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

July 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
  • मसूरी में अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटका पिकअप वाहन, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
  • हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल
  • अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.