Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में दारोगा नहीं कर पाएंगे गाड़ी का चालान, बड़े अधिकारियों ने इस कारण लिया फैसला; पढ़ें पूरा मामला

Uk Fast Khabar December 29, 2023

उत्तराखंड पुलिस ने सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) का गठन इस मंशा के साथ किया था कि वह नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखेगी, लेकिन हुआ ठीक उलट। यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय सीपीयू का ध्यान हर समय वाहन चालकों का चालान करने पर रहता है। ऐसा ही एक मामला देहरादून में क्रिसमस पर देखने में आया। इसका संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दून में सीपीयू और यातायात पुलिस में तैनात 23 दारोगाओं की चालान मशीन जब्त कर ली है। अब वह चालान नहीं कर पाएंगे। उन्हें सिर्फ यातायात का सही ढंग से संचालन करने को कहा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने भी देखी अव्यवस्था
राजधानी में जाम की समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। इसको लेकर प्रशासन से लेकर शासन तक के अधिकारी परेशान हैं। लेकिन, यातायात में तैनात पुलिसकर्मी ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को गंभीरता नहीं दिखा रहे, विशेषकर सीपीयू जिसका एक अप्रैल 2014 को गठन ही इस उद्देश्य के साथ किया गया था। यह लापरवाही 25 दिसंबर को क्रिसमस पर पुलिस अधिकारियों ने भी देखी, जब वह शहर भ्रमण पर निकले। पुलिस अधिकारियों ने क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सीपीयू और यातायात पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन जब अधिकारी शहर में निकले तो पाया कि सीपीयू और यातायात पुलिस जाम खुलवाने के बजाय चालान काटने में जुटी है। इसी कार्यशैली से नाराज होकर सीपीयू में तैनात सभी 10 दारोगाओं के साथ ही यातायात पुलिस के 13 दारोगाओं की भी चालान मशीन जब्त कर ली गई हैं। अब थाना पुलिस और सीपीयू व यातायात पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर रैंक के पांच अधिकारी ही वाहन चालकों का चालान करेंगे।

एल्कोमीटर ड्यूटी के दौरान ही मिलेगी चालान मशीन
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान के तहत यातायात पुलिस की रात नौ से 10 बजे के बीच एक घंटे के लिए एल्कोमीटर ड्यूटी होती है। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन संचालित करते पाया जाता है तो वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाती है। इस दौरान ही सीपीयू व यातायात पुलिस के दारोगाओं को एक घंटे के लिए चालान मशीन देने को कहा गया है।

हर साल करोड़ों रुपये के चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तो ठीक बात है, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि एक तरफ लोग जाम से जूझ रहे हैं और दूसरी तरफ यातायात पुलिस व सीपीयू चालान में व्यस्त हैं। इसके अलावा सीपीयू पर अक्सर आमजन से बदसलूकी के आरोप भी लगते रहते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में यातायात पुलिस ने वर्ष 2021 में 1,07,886 चालान कर 6.55 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला, जबकि वर्ष 2022 में चालान की संख्या बढ़कर 1.19 लाख पहुंच गई और करीब नौ करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। वर्ष 2023 में 1.90 लाख चालान से 13 करोड़ से अधिक जुर्माना आया।
यातायात समस्या को देखते हुए हमारी प्राथमिकता इस समस्या यातायात की तरफ ध्यान देना है ना कि चालान करना। प्रयास है कि भीड़भाड़ के समय यातायात व्यवथा की तरफ ध्यान दिया जाए, जिस समय यातायात कम हो उस समय चालान किया जाए। -अभिनव कुमार, कार्यवाहक डीजीपी

 

 

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने किया एलान: उत्तराखंड मुक्त विवि में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ
Next: उत्तर प्रदेश में मिले प्यार से गदगद हुए सीएम धामी, बोले- यह देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.