Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हिमालय दिवस पर CM धामी का संदेश, कहा- संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही सरकार

Uk Fast Khabar September 10, 2025

हिमालय का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ हिमालय की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा रही है और इस दिशा में डिजिटल मानीटरिंग, ग्लेशियर रिसर्च सेंटर, जल स्रोत संरक्षण अभियान तथा जनभागीदारी कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस पर कहीं। उन्होंने बताया कि हिमालय और प्रकृति को बचाने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही हिमालयी राज्यों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को सर्वे चौक के निकट स्थित आइआरडीटी सभागार में हिमालय दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल बर्फीली चोटियों का समूह नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप की जीवनधारा है। हिमालय से निकलने वाली नदियां करोड़ों लोगों की प्यास बुझाती हैं, जबकि यहां की दुर्लभ जड़ी-बूटियां आयुर्वेद की रीढ़ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अनियंत्रित विकास और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हिमालय के संतुलन को बिगाड़ रहा है। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे भविष्य में गंभीर जल संकट का खतरा है। क्लाउड बर्स्ट और भूस्खलन जैसी आपदाओं की आवृत्ति और प्रभाव लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के वर्षों में राज्य को भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक संस्थानों, विशेषज्ञों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है। इसी उद्देश्य से गत वर्ष उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, वन मंत्री सुबोध उनियाल, महापौर सौरभ थपलियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, दर्जाधारी मधु भट्ट, यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन नवंबर में
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आगामी नवंबर में उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन पर विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते जोखिमों का समाधान तलाशना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दीर्घकालिक नीतियां बनाना होगा।

हिमालय का सर्वाधिक उपभोग मैदानी राज्य करते हैं
पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि इस साल पूरे हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं की बढ़ती संख्या ने चिंताएं गहरा दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर अब भी नहीं चेते, तो आने वाले समय में मानसून का हर मौसम भयावह आपदाओं की चेतावनी बन जाएगा। पहले मानसून का स्वागत होता था, अब मानसून आने पर डर लगता है।
साथ ही उन्होंने हिमालय संरक्षण में भागीदारी तय करने पर जोर दिया। कहा कि हिमालय का केवल 10 प्रतिशत उपभोग पहाड़ी राज्य कर रहे हैं, जबकि शेष 90 प्रतिशत उपभोग मैदानी राज्य करते हैं। जीवनदायनी गंगा, यमुना समेत तमाम नदियां हिमालय की गोद से निकलकर देश के कई राज्यों को समृद्धि प्रदान कर रही हैं।

Continue Reading

Previous: 11 सितंबर को PM Modi उत्तराखंड दौरे पर आएंगे, उत्तरकाशी- चमोली के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे
Next: कांग्रेस ने केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग की

Related Stories

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

June 8, 2026
उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

June 8, 2026
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

June 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

June 8, 2026
उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

June 8, 2026
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

June 8, 2026
अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

June 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा
  • उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान
  • मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज
  • अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.