Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand Global Summit के Logo व वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में दून में होगा सम्मेलन

Uk Fast Khabar September 3, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो (Logo) और वेबसाइट (Website) लॉन्च किया। आज देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाइट को लांच करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट (Investors Summit) में 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य सरकार (State Government) ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट देहरादून में दिसम्बर माह में होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Uttarakhand Global Investors Summit) के लोगो और वेबसाइट के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार सम्पर्क में है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया है।

पीस डेस्टिनेशन के साथ इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन भी बना उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों और निवेश के अनुकूल बने माहौल से उद्योगपतियों में बहुत उत्साह है। देवभूमि उत्तराखंड में सदियों से लोग शांति के लिए आते रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, अब निवेशक भी यहां आने के लिये उत्साहित हैं। शांति व पर्यटन के डेस्टिनेशन के साथ ही उत्तराखंड प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन भी बना है। देश-विदेश के लोग यहां से जुड़ना चाहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तराखंड निवेश के लिये प्रमुख केंद्र बन रहा है। ईज आफ डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड एचीवर्स श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड हिमालयी राज्य प्रथम स्थान पर जबकि सम्पूर्ण देश में 9वें स्थान पर है।

इंवेस्टमेंट समिट पूरे उत्तराखंड का
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उद्योग पहले से उत्तराखंड में स्थापित हैं, उन्होंने भी अपना विस्तार करने की बात कही है। इन्वेस्टर्स समिट केवल उद्योग विभाग का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सभी विभाग इससे जुड़े हैं। वस्तुतः यह समिट उत्तराखंड के सभी नागरिकों का है। राज्य में निवेश से रोजगार सृजन होगा, लोगों की आय में वृद्धि होगी और देश के विकास में उत्तराखंड प्रभावी भूमिका निभाएगा।

अनुभव लेते हुए किए गए हैं बहुत से सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीखते हुए बहुत से सुधार किये गये हैं। राज्य में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिये हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इन्वेस्टर्स समिट इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

लोगो में उत्तराखंड की विशिष्टताओं को किया गया प्रदर्शित
मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो में उत्तराखण्ड की विशिष्टताओं को प्रदर्शित किया गया है। पहले लोग यहां शांति के लिए आते थे, अब पर्यटन और निवेश के लिये आ रहे हैं। पर्यटन, योग, वैलनेस, सर्विस सेक्टर, कृषि और हॉर्टीकल्चर पर राज्य सरकार फोकस कर रही है।

सेवा क्षेत्र के लिए भी बनाई गई है नई नीति
प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के लिये निवेश महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाईफ में सुधार करने का प्रयास कर रही है। कृषि और हॉर्टीकल्चर को प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिये भी नई नीति बनाई गई है।

ये लोग रहे उपस्थित
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वागत सम्बोधन और सचिव विनय शंकर पाण्डे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है लोगो
डेस्टीनेशन उत्तराखंड – ग्लोबल समिट 2023 का लोगो राज्य की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है। लोगो में दो पर्वत श्रृंखलाएं निरंतरता के साथ प्रगति के परिचायक तीर का सृजन करता है, जो न केवल असीमित प्रगति का प्रतीक है, बल्कि विकास और सतत विकास की निरंतरता का द्योतक है। दोनों पर्वत श्रृंखलाएं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करती है- उत्तराखंड के प्रकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और कुशल श्रम शक्ति की अनवरत श्रृंखला।

Continue Reading

Previous: समाज कल्याण विभाग में पेंशन की धांधली, विभाग को जिंदा ले रहे पेंशन या मुर्दा की जानकारी नहीं
Next: कैबिनेट ने यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट के लिए कार्मिकों के ढांचे को दी हरी झंडी, उठाए जाएंगे ये कदम…

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.