Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

समाज कल्याण विभाग में पेंशन की धांधली, विभाग को जिंदा ले रहे पेंशन या मुर्दा की जानकारी नहीं

Uk Fast Khabar September 3, 2023

समाज कल्याण विभाग का हाल भी गजब है। विभाग को यह तक नहीं मालूम कि वह जिन्हें पेंशन बांट रहा है, वो जिंदा हैं या मुर्दा। क्योंकि, विभाग में पेंशनधारकों के जीवन सत्यापन की कोई व्यवस्था ही नहीं है। ऐसे में इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि हर साल बड़ी मात्रा में अपात्र पेंशन डकार रहे हों। यह हाल तब है, जब कैग की रिपोर्ट में हर वर्ष इस प्रकार के फर्जीवाड़े की आशंका जताई जाती है।
राज्य सरकार पेंशन में धांधली रोकने को सेवानिवृत्त कर्मचारियों से हर वर्ष जीवित प्रमाण पत्र लेती है, लेकिन उत्तराखंड का समाज कल्याण विभाग किसी भी पेंशनधारक से ऐसा कोई प्रमाण नहीं लेता। जबकि, विभाग चार श्रेणियों (वृद्धावस्था, विधवा, किसान और दिव्यांग) में हर माह करोड़ों रुपये बतौर पेंशन जारी करता है।

देहरादून में हैं एक लाख 393 पेंशनधारक
अकेले देहरादून जिले में ही एक लाख 393 पेंशनधारक हैं। इन्हें हर माह 15 करोड़ 36 लाख नौ हजार 900 रुपये पेंशन के रूप में जारी किए जाते हैं। इनमें से कितने पेंशनधारक वर्तमान में जीवित हैं, विभाग को नहीं मालूम। इस बाबत समाज कल्याण अधिकारी देहरादून गोरधन सिंह का कहना है कि दो महीने तक खाते से पेंशन नहीं निकाले जाने पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी पेंशनधारक से संपर्क करते हैं।

नगर निकाय और ग्राम पंचायत की सूचना पर निर्भर समाज कल्याण विभाग
पेंशनधारकों की मृत्यु की सूचना के लिए नगर निकायों और ग्राम पंचायतों पर निर्भर है। समाज कल्याण अधिकारी देहरादून गोरधन सिंह के अनुसार, किसी पेंशनधारक की मृत्यु होने पर इसकी जानकारी नगर निकायों और ग्राम पंचायत की ओर से खुली बैठक में दी जाती है। इसके बाद पेंशन बंद कर दी जाती है।

मृतक के स्वजन की सूचना पर पेंशन बंद करने का प्रावधान
इसके अलावा मृतक के स्वजन की सूचना पर पेंशन बंद करने का प्रावधान है लेकिन, ये तर्क भी विभाग की व्यवस्था को सवालों के कठघरे में खड़ा करते हैं। खुली बैठक छह माह में एक बार होती है। अगर किसी पेंशनधारक की मृत्यु बैठक से कुछ माह पहले हो जाए तो बैठक होने तक उसकी पेंशन जारी रहेगी। संशय इस बात पर भी है कि क्या नगर निकायों और ग्राम पंचायतों तक हर पेंशनधारक की मृत्यु की सूचना पहुंचती होगी। कितने पेंशनधारकों के स्वजन ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते होंगे, इस बारे में भी कोई दावा नहीं किया जा सकता।

छात्रवृत्ति घोटाले से भी सबक नहीं
समाज कल्याण विभाग में वर्ष 2010 से 2018 तक छात्रवृत्ति घोटाला चलता रहा, जो तकरीबन 500 करोड़ तक पहुंच गया। इसके तार उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में स्थित शिक्षण संस्थानों से जुड़े। बावजूद इसके पेंशन में जीवित प्रमाण पत्र की व्यवस्था लागू नहीं करना बताता है कि विभाग ने इससे कोई सबक नहीं लिया।

देहरादून में पेंशनधारक
वृद्धावस्था – 61,400
दिव्यांग – 10,900
विधवा – 27,361
किसान – 732
पेंशन राशि (प्रतिमाह)
वृद्ध, विधवा और दिव्यांग – 1500 रुपये
किसान – 1200 रुपये

देहरादून समाज कल्याण अधिकारी गोरधन सिंह के अनुसार, पेंशनधारकों का समय-समय पर सत्यापन किया जाता है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी को भी पेंशनधारकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जीवित प्रमाण पत्र की बात है तो विभाग में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है।

Continue Reading

Previous: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही होगा Investors Summit का एहसास, इस तरह तैयार होंगे स्वागत द्वार…
Next: CM पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand Global Summit के Logo व वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में दून में होगा सम्मेलन

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.