Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी की सख्ती बरकरार, कहा- अतिक्रमण के नाम पर उत्तराखंड की डेमोग्राफी नहीं बदलने देंगे

Uk Fast Khabar June 3, 2023

सीएम ने पहले तेवर दिखाए। फिर वन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश संग पूरे सिस्टम का सहयोग भी दिलाया, ताकि कहीं कोई अराजक स्थिति न बने। इसके बाद अप्रैल से वनभूमि को मुक्त कराने का अभियान शुरू हुआ।
आंकड़े बताते हैं कि करीब 2100 एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त हो चुकी है। बड़ी कार्रवाई के बावजूद इन अवैध कब्जेधारियों को लेकर सीएम सख्त ही हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अतिक्रमण के नाम पर राज्य की डेमोग्राफी कतई बदलने नहीं देंगे। ऐसे कब्जाधारकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

2100 एकड़ से ज्यादा जमीन खाली करवाई:
राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में सरकारी जमीन विशेषकर वन भूमि पर कब्जे के मामले लगातार बढ़ते गए। बाहर से आए लोगों ने धार्मिक संरचना खड़ी करने के साथ ही एकड़ों के हिसाब से खेती भी शुरू कर दी। सीएम धामी ने इन सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।
पिछले ड़ेढ़ माह के समय में 2100 एकड़ से ज्यादा जमीन खाली करवाई गई है। इसके अलावा 450 अवैध मजारों को नोटिस के बाद ध्वस्त भी कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोठ खत्ते, वनग्राम जैसी पुरानी बसावट से जुड़े लोगों को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन अतिक्रमण की मदद से राज्य की डेमोग्राफी बदलने में जुटे लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा।
जिलाध्यक्ष के घर पहुंच जताया शोक:
सर्किट हाउस से सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के आवास पहुंचे। सीएम ने बिष्ट की माता बसंती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पिता उम्मेद सिंह बिष्ट, भाई संजय बिष्ट, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी आदि मौजूद थे।
हम सब चुनाव के लिए तैयार:
सर्किट हाउस में पत्रकारों के निकाय चुनाव आगे खिसकने की संभावनाओं को लेकर सवाल करने पर सीएम ने कहा कि सब कुछ प्रक्रिया के तहत होगा। इसमें सरकार की भूमिका नहीं होती। निकाय, लोकसभा या अन्य किसी भी चुनाव के लिए पार्टी तैयार हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी मेयर की तर्ज पर होने की संभावना पर कहा कि नियम और आवश्यकता के हिसाब से सब कुछ होगा।

चोटिल होने से बचे सीएम:
सर्किट हाउस पहुंचने के बाद सीएम कक्ष की तरफ बढ़ रहे थे। इस दौरान वह सीढ़ियों में लड़खड़ाने से चोटिल होने से बाल-बाल बचे। बगल में चल रहे एसओजी इंचार्ज राजवीर नेगी ने मुस्तैदी दिखाते हुए संभाल लिया। सर्किट हाउस में विधायक सरिता आर्य, विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद थे।
धामी के तीन मंत्र….जवाबदेही, जिम्मेदारी और पारदर्शिता:
मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से अलग-अलग महकमों के अधिकारी तैयारी संग पहुंचे थे। किसी कारणवश बैठक तो नहीं हुई, लेकिन अहम प्रोजेक्टों को लेकर उन्होंने कक्ष में चर्चा जरूर की।
इसके बाद सीएम ने तीन मंत्र देते हुए कहा कि जवाबदेही, जिम्मेदारी और पारदर्शिता सबसे जरूरी है। काम में हीलाहवाली और किसी भी तरह की डिमांड की शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है। इसलिए जनसेवा को प्राथमिकता में रखकर काम करना होगा।
वहीं, सीएम ने कहा कि हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मीडिया से बातचीत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम घोषणा के तहत हल्द्वानी में मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।
पार्किंग, सड़क, पेयजल, सीवेज आदि पर काम होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस पैकेज की घोषणा की थी। इसलिए अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीबी के माध्यम से करीब 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।

1064 नंबर पर करें फोन:
वहीं, सीएम ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क आदि से जुड़ी समस्याएं समय से दूर होनी चाहिए। हर सरकारी दफ्तर में 1064 नंबर का प्रचार होना चाहिए। वहीं, जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की डिमांड की जा रही है तो इस नंबर पर काल करें। सरकार का संकल्प है कि 2025 तक उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाया जाएगा।

Continue Reading

Previous: तपोवन में फंसे ट्रैकरों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।
Next: सरकार ने बजट सदुपयोग को उठाया कदम, 10 करोड़ की योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति देंगे विभागीय सचिव

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.