Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Daroga Bharti 2015: घोटाले के दौरान उत्‍तराखंड में थी कांग्रेस सरकार, …तो क्‍या तब भी थी हाकम सिंह की पैठ

Uk Fast Khabar January 18, 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में घपले को लेकर कांग्रेस के निशाने पर रहे पूर्व भाजपा नेता हाकम सिंह की पैठ पिछली कांग्रेस सरकार में भी रही।

वर्ष 2015-16 में हुए पुलिस दारोगा भर्ती घोटाले के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। यह मामला खुलने के बाद से हाकम की पहुंच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं भाजपा को भी भर्ती घोटालों में कांग्रेस पर हमला करने का अवसर मिल गया है।

प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल:
हाकम सिंह को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। भाजपा नेता रहे हाकम सिंह की पिछली भाजपा सरकार के दौरान यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं में संलिप्तता सामने आ चुकी है।
कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए भाजपा और उसकी सरकार पर तीखे प्रहार किए थे। अब दारोगा भर्ती घोटाले में जिस तरह आरोपित दारोगाओं का निलंबन किया गया है, उससे भाजपा को पलटवार के लिए हथियार मिल गया है। पुलिस दारोगा भर्ती घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था।

कांग्रेस को अपनी सरकार के कार्यकाल के अवलोकन की आवश्यकता:
वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि भर्ती प्रकरण में नित नई जांच की मांग करने वाली कांग्रेस को अपनी सरकार के कार्यकाल के अवलोकन की आवश्यकता है। दारोगा भर्ती प्रकरण में जिन 20 सब इंस्पेक्टर पर निलंबन की गाज गिरी, वे सभी कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की देन हैं।
इससे पहले भी कांग्रेस शासन में पटवारी भर्ती परीक्षा हुई थी। दोनों बार खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार में रहते भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले आज भर्ती घोटालों में ऐतिहासिक कार्रवाई के बावजूद जांच एजेंसियों की क्षमता पर ही सवाल उठा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौहान ने कहा कि आरोपित दारोगाओं का निलंबन धामी सरकार की जीरो टालरेंस नीति का परिणाम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देश का सबसे सख्त नकल कानून लाने की घोषणा उचित और आवश्यक है। भाजपा सरकार नियुक्तियों में धांधली पर त्वरित कठोरतम, पारदर्शी कार्यवाही कर रही है।

दारोगा भर्ती से जुड़ी ओएमआर शीट कर दी थीं नष्ट:
दारोगा भर्ती प्रकरण में नकल माफिया की पहुंच कहां तक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भर्ती संबंधी जो ओएमआर शीट थीं, उन्हें विजिलेंस जांच शुरू होने से पहले ही नष्ट कर दिया गया था। हालांकि, विजिलेंस ने उसकी कापी पहले ही सुरक्षित रखी हुई थी, ऐसे में आरोपित अपनी साजिश में सफल नहीं हो सके।
वर्ष 2015 में दारोगाओं की सीधी भर्ती की जांच कर रही विजिलेंस ने जीबी पंत विश्वविवद्यालय, पंतनगर से ओएमआर शीट मांगी थीं। विश्वविवद्यालय की ओर से बताया गया कि उनके पास वर्ष 2015 की परीक्षा की ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं हैं।
विवि प्रशासन ने बताया कि वह नियमानुसार परीक्षा के एक साल बाद ओएमआर शीट नष्ट कर देते हैं। इसके बाद विजिलेंस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि वर्ष 2015 से पूर्व में हुई परीक्षाओं की ओएमआर शीट की कापी विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध हैं।
विजिलेंस की ओर से अदालत के आदेश पर जब विश्वविवद्यालय से कापी मंगवाई गई, तब विश्वविद्यालय की ओर से कापी भेजी गईं। विजिलेंस के अनुसार, इस कापी में केवल विश्वविवद्यालय की ओर से बनाई गई कमेटी के चार अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, जबकि उस समय पुलिस उपमहानिरीक्षक रहे पुष्कर सिंह सैलाल के हस्ताक्षर ही नहीं करवाए गए।

ओएमआर शीट की कापी से बढ़ाई जांच:
विश्वविद्यालय की ओर से विजिलेंस को ओएमआर शीट की कापी दी गई, जिसके आधार पर विजिलेंस की ओर से जांच आगे बढ़ाई गई। हालांकि इससे पहले ही विजिलेंस काफी साक्ष्य जुटा चुकी थी।

Continue Reading

Previous: पीपलकोटी में बसेगा मिनी जाेशीमठ- राज्य सरकार ने 130 परिवारों को स्थायी तौर पुनर्वासित करने का लिया निर्णय
Next: निलंबित 20 दारोगाओं पर बर्खास्तगी की तलवार, टापर समेत दर्जनों रडार पर

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.