Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में संडे मार्केट का नया पता ISBT, पीछे-पीछे जाम भी पहुंचा; हर हफ्ते होगी परेशानी

Uk Fast Khabar December 29, 2025

देहरादून का संडे मार्केट अब आइएसबीटी क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है, जिससे पहले ही व्यस्त इस इलाके में भारी जाम लग रहा है। एमडीडीए एचआइजी सोसायटी के सामने वाले भूखंड पर बाजार लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। निवासियों ने स्थान के चयन पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों का अतिरिक्त दबाव स्थिति को और खराब कर रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे खुलने के बाद स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

सस्ते कपड़े, जूते आदि का संडे मार्केट का नया अड्डा अब आइएसबीटी क्षेत्र हो गया है। रविवार सुबह से ही संडे बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई थी।

हालांकि, इसके साथ ही यह पूरा क्षेत्र जाम का नया जोन बन गया है। आइएसबीटी का जो क्षेत्र पहले से वाहनों के अत्यधिक दबाव से हांफ रहा है, संडे मार्केट के दौरान वहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आई।

जिला प्रशासन के आदेश पर संडे मार्केट का संचालन इस रविवार से आइएसबीटी क्षेत्र में एमडीडीए एचआइजी सोसाइटी के सामने वाले भूखंड पर शुरू कर दिया गया है। यह भूखंड सरकार ने मेट्रो रेल परियोजना के लिए लीज पर आवंटित किया था।

वर्तमान में यह एमडीडीए के नियंत्रण में था और इस भाग पर नर्सरी का विकास किया जा रहा था। हालांकि, संडे मार्केट का संचालन शुरू होते ही सभी व्यवस्था धड़ाम हो गई और सर्वाधिक प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ा।

हरिद्वार बाईपास रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) से सीधे जुड़े इस भाग पर दिनभर भारी जाम लगा रहा। वहीं, एमडीडीए की आवासीय सोसाइटी में रहने वाले परिवारों ने संडे मार्केट की जगह के चयन के निर्णय पर सवाल उठाए।

यहां के निवासियों ने कहा कि संडे मार्केट जैसी अस्थायी व्यवस्था वाली कारोबारी गतिविधियों में स्थान के चयन को लेकर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए थी। इस तरह के बाजार को अतिव्यस्त क्षेत्रों से दूर संचालित किया जाना चाहिए।

मनमर्जी की पार्किंग ने जटिल किए हालात

संडे मार्केट में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और अतिरिक्त वाहन दबाव से जाम की स्थिति तो बढ़ी है, लेकिन बेतरतीब पार्किंग ने हालात को और बदतर बना दिए। खरीदारी के लिए पहुंचे व्यक्तियों ने वाहनों को सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से पार्क कर दिया था। पहले दिन की व्यवस्था से ही संकेत मिलने लगे हैं कि संडे मार्केट से यह पूरा क्षेत्र रविवार को भी जाम से जूझने लगेगा।

एक्सप्रेस-वे के खुलने के बाद के हालात की समीक्षा नहीं

यह संभावित है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाने के बाद दून की तरफ वाहनों का दबाव 20 से 25 प्रतिशत बढ़ जाएगा। इस दबाव का पहला समाना स्थानीय वाहनों से आइएसबीटी क्षेत्र में ही होगा।

वैसे भी देहरादून और मसूरी की तरफ दिल्ली और अन्य राज्यों के पर्यटकों का अधिक आवागमन सप्ताहांत में ही होता है। संडे मार्केट भी रविवार को ही आयोजित किया जाता है। ऐसे में बाहरी वाहनों के अतिरिक्त दबाव के साथ ही संडे मार्केट का दबाव भी दून के निवासियों और सरकारी व्यवस्था की कड़ी परीक्षा लेगा।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Next: उत्तराखण्ड के लिए आय का बड़ा स्रोत बन सकता है कार्बन क्रेडिट: मुख्य सचिव

Related Stories

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

July 25, 2026
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

July 22, 2026
महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील; अलर्ट पर पुलिस

महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर सील; अलर्ट पर पुलिस

July 21, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित

चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित

August 18, 2026
पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार! आपदा के बाद रेस्क्यू कितना और तलाश कितनी? अब तक नहीं मिले ये लापता लोग

पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार! आपदा के बाद रेस्क्यू कितना और तलाश कितनी? अब तक नहीं मिले ये लापता लोग

August 18, 2026
पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार! आपदा के बाद रेस्क्यू कितना और तलाश कितनी? अब तक नहीं मिले ये लापता लोग

पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार! आपदा के बाद रेस्क्यू कितना और तलाश कितनी? अब तक नहीं मिले ये लापता लोग

August 18, 2026
एसएसपी ने छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के किए तबादले, यहां देखिए लिस्ट

एसएसपी ने छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के किए तबादले, यहां देखिए लिस्ट

August 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित
  • पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार! आपदा के बाद रेस्क्यू कितना और तलाश कितनी? अब तक नहीं मिले ये लापता लोग
  • पहाड़ में खत्म न होने वाला इंतजार! आपदा के बाद रेस्क्यू कितना और तलाश कितनी? अब तक नहीं मिले ये लापता लोग
  • एसएसपी ने छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों के किए तबादले, यहां देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.