Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांवड़ यात्रा तक ‘देवबंद शुद्धिकरण’ कार्यक्रम स्थगित, फिर होगा तारीख का ऐलान, कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा हिंदू रक्षा दल

Uk Fast Khabar August 10, 2026

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग होने का दावा हिंदू रक्षा दल द्वारा किया गया है

देहरादून: हिंदू रक्षा दल ने 11 अगस्त को देवबंद पहुंचकर शुद्धिकरण कार्यक्रम की घोषणा की थी. इसके लिए हिंदू रक्षा दल के सदस्य हरिद्वार की हरकी पैड़ी से गंगाजल लेने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के बीच गंगाजल लेकर देवबंद जाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई. इसके बाद संगठन ने कांवड़ यात्रा तक कार्यक्रम स्थगित कर दिया. हिंदू रक्षा दल का दावा है कि गंगाजल टपकेश्वर महादेव मंदिर में चढ़ाया गया है और कुछ गंगाजल कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है. अब 11 अगस्त के बाद नई तारीख तय होगी.

कांवड़ यात्रा तक देवबंद शुद्धिकरण कार्यक्रम स्थापित: देवबंद जाकर गंगाजल से शुद्धिकरण करने के हिंदू रक्षा दल के ऐलान के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया. कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने संगठन के इस कार्यक्रम को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए. हिंदू रक्षा दल के सदस्यों का हरिद्वार की हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर पैदल देवबंद जाने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने हरकी पैड़ी पर ही उन्हें रोक दिया. प्रशासन और पुलिस के साथ बातचीत के बाद फिलहाल इस कार्यक्रम को कांवड़ यात्रा तक स्थगित कर दिया गया है.

देवबंद परिसर में शिवलिंग होने का दावा: दरअसल पूरा मामला देवबंद में एक परिसर के भीतर जमीन के नीचे शिवलिंग होने के दावे से जुड़ा है. हिंदू रक्षा दल की ओर से इस संबंध में दावा किया गया और इसके बाद संगठन ने देवबंद जाकर गंगाजल से परिसर के शुद्धिकरण का ऐलान किया था. संगठन की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक 9 अगस्त को हरिद्वार की हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा शुरू की जानी थी. इसके बाद 11 अगस्त को देवबंद पहुंचकर गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने की बात कही गई थी.

पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क: कार्यक्रम की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग के साथ खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया. पुलिस को आशंका थी कि कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार से देवबंद तक इस तरह का कार्यक्रम कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है. खास तौर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह की स्थिति को लेकर सतर्क नजर आया.

हिंदू रक्षा दल को देवबंद जाने से रोका गया: इसी के तहत हिंदू रक्षा दल के सदस्यों को हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर देवबंद जाने से रोक दिया गया. बताया गया कि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौरान अधिकारियों की ओर से साफ तौर पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई. पुलिस-प्रशासन के रुख के बाद हिंदू रक्षा दल ने फिलहाल 11 अगस्त को प्रस्तावित देवबंद शुद्धिकरण कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया है.

हिंदू रक्षा दल देवबंद जाने की नई तारीख घोषित करेगा: हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड अध्यक्ष ललित शर्मा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि-

कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद देवबंद जाने के लिए नई तारीख तय की जाएगी. संगठन अपने फैसले से पीछे नहीं हटा है, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कार्यक्रम को फिलहाल टाला गया है.
-ललित शर्मा, अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल, उत्तराखंड-

ललित शर्मा के मुताबिक हरकी पैड़ी से लिया गया गंगाजल टपकेश्वर महादेव मंदिर में चढ़ाया गया है. कुछ गंगाजल हिंदू रक्षा दल के कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है. संगठन का कहना है कि आने वाले दिनों में इसी गंगाजल को लेकर देवबंद जाया जाएगा और वहां शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया जाएगा.

देवबंद पुलिस ने भी हिंदू रक्षा दल को चेतावनी दी थी: इससे पहले देवबंद पुलिस की ओर से भी हिंदू रक्षा दल को इस तरह का कार्यक्रम नहीं करने देने की चेतावनी दी गई थी. पुलिस ने कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की बात कही थी. ऐसे में अब संगठन के अगले कदम पर पुलिस और खुफिया विभाग की नजर रहेगी.

कानूनी लड़ाई लड़ने का हिंदू रक्षा दल ने लिया फैसला: हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड अध्यक्ष ललित शर्मा ने यह भी कहा है कि संगठन इस मामले में कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा. फिलहाल कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. अब कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से देवबंद जाने की नई तारीख घोषित की जाएगी. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा पुलिस-प्रशासन के लिए एक बार फिर चुनौती बन सकता है.

क्या है पूरा मामला? दरअसल पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद स्थित है. देवबंद में इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम है. हिंदू रक्षा दल का दावा है कि दारुल उलूम देवबंद में परिसर के नीचे 14 फीट की गहराई में प्राचीन शिवलिंग है. संगठन ने इसकी प्रशासनिक जांच की मांग के साथ वहां गंगाजल चढ़ाने का ऐलान किया है. संगठन ने सहारनपुर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परिसर की खुदाई और वैज्ञानिक जांच की मांग की है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुरू की कांवड़ यात्रा, भारत को 2036 में ओलंपिक की मेजबानी समेत लिए दो संकल्प
Next: 2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.