Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार

Uk Fast Khabar August 10, 2026

विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी पार कर रहे हैं.

विकासनगर: प्रदेश में भारी बारिश के दौरान उफनते बरसाती नालों और गदेरा पार करना लोगों की एक खतरनाक मजबूरी बन गया है. जिसमें सिस्टम की बेरूखी साफ नजर आती है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. जहां एक ओर सरकार विकास का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर उफनते नदी-नाले पार करना लोगों की नियति बन गई है. जो सरकार को आइना दिखाने का काम कर रही है.

जौनसार बावर के अमलावा नदी इन दिनों उफान पर बह रही है. इस नदी की उफनती लहरों को पार करने के लिए नराया गांव के ग्रामीण अपनी जिदंगी दांव पर लगा रहे हैं. साल 2013 की आपदा मे अमलावा नदी पर बना पुल ढह गया था, जो आज तक नहीं बन पाया है. पुल ना बनने से ग्रामीणों का रोज नदी की खतरनाक लहरों से जूझना पड़ता है. जौनसार बावर क्षेत्र में अमलावा नदी पर स्थित पुल 2013 की आपदा मे ढह गए थे.

लेकिन अभी तक भी उस स्थान पर एक भी पुल नहीं बना है. जिससे लोगों को बरसात के सीजन में उफनती नदी पार करनी पड़ती है. चकराता तहसील के इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए नदी पर पुल निर्माण की मांग महत्वपूर्ण है. बरसात के दिनों में अमलावा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों के लिए अपने खेतों तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि वो कई बार संबंधित विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई भी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है. उपजिलाधिकारी कालसी चकराता को इसके बारे में जानकारी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
-श्रीचंद तोमर, पूर्व प्रधान, नराया गांव

क्षेत्र के ग्रामीणों की भूमि नदी के उस पार है. ग्रामीणों का कहना है कि अमलावा नदी पर पहले करीब एक दर्जन पुल बने थे, जो आपदा की भेंट चढ़ गए. पुल के अभाव का खामियाजा पानुवा, मलेथा, उदपाल्टा, कुरोली, कोठा तारली, सैंज, सैंसा, नराया, चिबऊ, कोटि, कोरूवा गांव के ग्रामीण भुगत रहे हैं. कुछ ग्रामीण नदी पार करने के लिए एक दूसरे और डंडों का सहारा लेते हैं. क्षेत्र के ग्रामीण पीताम्बर सिंह, पूरण सिंह तोमर, रतन सिंह तोमर, गोपाल राठौर, राजेंद्र सिंह राय, सुरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि क्षेत्र में साल 2010 के बाद लगातार कई बार आपदा आई, इससे पुल ध्वस्त हो गए. लेकिन शासन प्रशासन ने दोबारा सुध नहीं ली.

एसडीएम कालसी प्रेमलाल का कहना है कि क्षतिग्रस्त और नए पुलों के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा. बता दें कि नदी पार तीन गांव के सलगा, बोहा, नराया के करीब 25 परिवारों की पशुशाला छानियां और कृर्षि भूमि है. साथ ही अन्य गांव के लिए पैदल मार्ग भी है, पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है.

Continue Reading

Previous: कांवड़ यात्रा तक ‘देवबंद शुद्धिकरण’ कार्यक्रम स्थगित, फिर होगा तारीख का ऐलान, कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा हिंदू रक्षा दल
Next: कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

Related Stories

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

September 11, 2026
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

September 11, 2026
कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

September 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

September 11, 2026
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

September 11, 2026
कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

September 11, 2026
ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता

ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता

September 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स
  • हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश
  • कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी
  • ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.