Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पहाड़ जैसी चुनौतियों को पार कर गैरसैंण पहुंची धामी सरकार, सत्र कराने के फैसले पर रही अडिग

Uk Fast Khabar August 19, 2025

विधानसभा मानसून सत्र के लिए पहाड़ जैसी चुनौतियों को पार कर धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। भारी बारिश व आपदाओं के बीच गैरसैंण में सत्र कराने के फैसले पर सरकार अडिग रही। हालांकि बारिश के बीच गैरसैंण में सत्र कराने से अफसरशाही से लेकर विधायक भी असहज महसूस कर रहे थे। सत्र देहरादून में करने के लिए सरकार की तरफ टकटकी लगाए थे।फरवरी 2025 को बजट सत्र देहरादून में कराने पर विपक्ष ने भी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की उपेक्षा करने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। उस समय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने खुद सरकार से आग्रह किया था कि भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के तहत सदन में डिजिटाइजेशन व साउंड सिस्टम का काम चल रहा है। जिस वजह से बजट सत्र करना संभव नहीं है। आमतौर पर सरकार की ओर से बजट सत्र गैरसैंण में किया जाता है। बजट सत्र न होने से सरकार ने मानसून सत्र को गैरसैंण में करने का निर्णय लिया। सरकार को उम्मीद थी कि 15 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगातार बारिश से उत्तरकाशी जिले के धराली, हर्षिल, पौड़ी जिले के सैंजी में आपदा ने तबाही मचाई।

सरकारी मशीनरी भी गैरसैंण में सत्र कराने से असहज कर रही महसूस थी
भारी बारिश से पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन, गदेरों में बाढ़ जैसी स्थिति को देख कर सरकारी मशीनरी भी गैरसैंण में सत्र कराने से असहज महसूस कर रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का फैसला नहीं पलटा। गैरसैंण में सत्र कराने पर अडिग रहे। सड़क से देहरादून से गैरसैंण की दूरी लगभग 260 किमी. है।
सुबह के समय भारी बारिश में मंत्री, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी सत्र के लिए गैरसैंण पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एक दिन पहले ही भराड़ीसैंण पहुंच चुकी थी। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य मंत्री व विधायक भी भराड़ीसैंण पहुंचे।

मौसम खुला तो मिली राहत
सोमवार को दोपहर बाद मौसम खुल गया है। तेज धूप खिलने से गैरसैंण जा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली। भराड़ीसैंण में धुंध छाए रहने से ठंड है।

Continue Reading

Previous: सदन में आज पंचायत चुनाव में गोलीबारी, धांधली का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, विधानमंडल दल की हुई बैठक
Next: गैरसैंण में आज से विधानसभा का मानसून सत्र, इन मुद्दों से गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार

Related Stories

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”

“मसूरी पर्यटन: मालरोड बैरियर में फास्ट टैग से होगी आसान एंट्री”

November 21, 2025 52
ट्रैफिक जाम से जूझा देहरादून, संडे भर लोग रहे परेशान..

ट्रैफिक जाम से जूझा देहरादून, संडे भर लोग रहे परेशान..

November 17, 2025 6
बूढ़ी दिवाली पर मसूरी में उमड़ा उत्साह, लोकनृत्य तांदी और रासौ रहे चर्चा में..

बूढ़ी दिवाली पर मसूरी में उमड़ा उत्साह, लोकनृत्य तांदी और रासौ रहे चर्चा में..

November 17, 2025 5
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.