Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, कबड्डी में स्वामी रामदेव ने भी आजमाए हाथ

Uk Fast Khabar September 17, 2026

योग गुरु स्वामी रामदेव ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में अपने हाथ आजमाए. साथ ही उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाया.

हरिद्वार (उत्तराखंड): योगगुरु स्वामी रामदेव के द्वारा कभी दौड़ तो कभी दंड बैठक जैसे खेलों में हाथ आजमाने के मामले सामने आते रहते हैं. इस बार उन्होंने कबड्डी में जोर आजमाइश की है. दरअसल भारतीय शिक्षा बोर्ड अंतर्गत द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन आचार्यकुलम हरिद्वार के दिव्य और भव्य इंडोर स्टेडियम में हुआ. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले चरण का शुभारंभ स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया.

खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आचार्यकुलम के 100 करोड़ से निर्मित इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबाल और रेसलिंग में देश के कई प्रांतों से आये खिलाड़ियों ने जमकर अपना दमखम दिखाया. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान दिलचस्प पहलू देखने को यह मिला कि स्वामी रामदेव ने भी कबड्डी में रेड की. द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का अगला चरण वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, दिल्ली और हापुड़ में होगा. राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 अक्टूबर को होगा. प्रथम चरण के खेल के समापन पर स्वामी रामदेव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया.

कई प्रांतों के खिलाड़ियों ने लिया भाग: भारतीय शिक्षा बोर्ड अंतर्गत दूसरे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज 14 और 15 सितंबर को आचार्यकुलम हरिद्वार में हुआ. प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सभी प्रतिभागियों को आशीष दिया. उन्होंने कहा कि खेल को कभी जीत या पराजय की भावना से नहीं, खेल की भावना से खेला जाना चाहिए. भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने भी देश के कई प्रांतों से आये प्रतिभागियों को उत्साह के साथ अपने खेल के प्रदर्शन की बात कही.

भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर स्वामी पुण्यदेव ने बताया कि प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण के खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 19-20 सितंबर को वाराणसी में, 26-27 सितंबर को प्रयागराज में, 3-4 अक्टूबर को बुलंदशहर में, 10-11 अक्टूबर को दिल्ली में, 24-25 को हापुड़ में होगा. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को स्वामी रामदेव ने ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इनका दिखा दबदबा: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में अंडर-14 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द इरुदित वर्ल्ड स्कूल और स्वामी दर्शानानंद हॉयर सेकेंडर स्कूल को संतोष करना पड़ा. अंडर-17 में पहले पायदान पर आचार्यकुलम, दूसरे पर स्वामी दर्शानानंद और तीसरे पर गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा रहा. जबकि अंडर-19 में आचार्यकुलम का दबदबा रहा. गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा दूसरे और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पायदान पर रहा.

बैडमिंटन डबल ब्वायज: अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, सेकेंड गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा और तीसरे पायदान पर द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल रहा. अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे पर रहा. अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल घासेड़ा दूसरे और बीडीएम स्कूल तीसरे पायदान पर रहा. ओवरऑल अंकों के आधार पर आचार्यकुलम प्रथम, गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद हॉयर सेकेंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा.

बैडमिंटन सिंगल गर्ल्स: अंडर-14 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय द मार्शल पब्लिक स्कूल रहा. अंडर-17 में द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल प्रथम, आचार्य कुलम द्वितीय और बीडीएम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा. अंडर-19 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय बीडीएम स्कूल और तृतीय कैपिटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा.

बैडमिंटन डबल गर्ल्स: अंडर-14 में प्रथम आचार्यकुलम, द्वितीय द मार्शल पब्लिक स्कूल, तीसरे पर हिमालयन स्कूल ऑफ लाइफ. अंडर-17 में प्रथम द एरूडाइट वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय आचार्यकुलम, तृतीय बीडीएम स्कूल रहा. अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, कैपिटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और श्री गंगा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसरे पायदान पर रहा. ओवर ऑल प्रथम पायदान पर आचार्यकुलम, द्वितीय पर द इरुदित वर्ल्ड स्कूल और तीसरे पर बीडीएम स्कूल रहा.

कबड्डी गर्ल्स में भी दिखाया बालिकाओं ने दमखम: कबड्डी गर्ल्स के अंडर-17 में आचार्य कुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा. अंडर-19 में आचार्यकुलम प्रथम, मां उमिया ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय और पतंजलि गुरुकुलम तीसरे पायदान पर रहा. बास्केटबॉल ब्वायज-अंडर-14 में पतंजलि गुरुकुलम प्रथम और आचार्यकुलम द्वितीय पायदान पर रहे. अंडर-17 में पतंजलि गुरुकुलम प्रथम, आचार्यकुलम द्वितीय और पाठशाला सेकेंडरी स्कूल तीसरे पायदान पर रहा. अंडर-19 में प्रथम पर आचार्यकुलम और द्वितीय पर स्वामी दर्शानानंद हरिद्वार रहा. बास्केटबॉल गर्ल्स-अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बाडमेर द्वितीय स्थान पर रहा.

फुटबॉल प्रतियोगिता: फुटबॉल ब्वायज-अंडर-14 में आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तृतीय पायदान पर रहे. अंडर-17 में आचार्यकुलम प्रथम, स्वामी दर्शानानंद द्वितीय और गुरुकुल किशनगढ घासेड़ा तीसरे स्थान पर रहा. अंडर-19 के तहत आचार्यकुलम प्रथम, पतंजलि गुरुकुलम द्वितीय और स्वामी दर्शानानंद तीसरे स्थान पर रहा. रेसलिंग में पतंजलि गुरुकुलम ने दमदार प्रदर्शन दिखाया. पतंजलि गुरुकुलम प्रथम, गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा द्वितीय और जीएसएस इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहें.

Continue Reading

Previous: किशाऊ बांध: उत्तराखंड का बिजली संकट होगा दूर, लेकिन क्या टिहरी बांध विस्थापन से लिया सबक? जानें सबकुछ
Next: ‘धीमे जहर’ पर बड़ा प्रहार: धर्मनगरी में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 400 सैंपल की जांच, 71 मुकदमे और 5.65 लाख का लगाया जुर्माना

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.