Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार का कर्मचारियों और किसानों को तोहफा, बढ़ गए गन्ने के दाम

Uk Fast Khabar January 25, 2024

पुष्कर सिंह धामी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को खुश करने में कसर नहीं छोड़ रही है। बाल्य देखभाल अवकाश पर रहने वाले कार्मिकों को अब 365 दिन बाद यानी लगातार दूसरे वर्ष भी प्राप्त हो रहे वेतन के समान अवकाश वेतन दिया जाएगा। इसके साथ में वैयक्तिक सहायक संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ाते हुए वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का नया पद सृजित करने को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी। किसानों को बड़ी राहत देते हुए गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय भी लिया गया है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक
गन्ने के अगेती प्रजाति के लिए 375 रुपये और सामान्य प्रजाति के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के कार्मिकों व गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कर्मचारी संगठनों की मांगों और उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर सरकार लंबे समय से उदार रुख अपनाए हुए है।

आंशिक संशोधन को दिखाई हरी झंडी
मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने दी। उन्होंने बताया कि महिला सरकारी सेवकों अथवा महिला व पुरुष एकल अभिभावक को बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे वर्ष भी अवकाश वेतन का शत-प्रतिशत मिलेगा। मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक जून, 2023 के शासनादेश में आंशिक संशोधन को हरी झंडी दिखाई। बाल्य देखभाल अवकाश संपूर्ण सेवाकाल में अधिकतम दो वर्ष यानी 730 दिन के लिए दिया जाता है। अभी तक कार्मिक को पहले 365 दिन अवकाश वेतन का 100 प्रतिशत और अगले 365 दिन में अवकाश वेतन का 80 प्रतिशत देने का निर्णय लिया गया था। अब उन्हें कुल अवकाश अवधि के दौरान पूरा वेतन मिलेगा।

पदोन्नति के अधिक अवसर का रास्ता हुआ साफ
मंत्रिमंडल ने वैयक्तिक सहायक संवर्ग में पदोन्नति के अधिक अवसर का रास्ता साफ कर दिया। स्टाफिंग पैटर्न के अंतर्गत 4800 ग्रेड वेतन में वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी का पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संशोधित स्टाफिंग पैटर्न को स्वीकृति दी गई है।
गन्ना मूल्य में हुई 20 रुपये की वृद्धि
मंत्रिमंडल ने पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने का मूल्य और गन्ना विकास अंशदान की दर के निर्धारण पर मुहर लगाई। पिछले पेराई सत्र 2022-23 के लिए निर्धारित गन्ना मूल्य में 20 रुपये की वृद्धि करते हुए अगेती प्रजाति के लिए 375 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। गन्ना विकास अंशदान (कमीशन) की दर 5.50 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई। इसके परिणामस्वरूप गन्ना विकास समिति के कार्मिकों के वेतन व अन्य देयकों के भुगतान को 1.36 करोड़ की आर्थिक सहायता राज्य सरकार के स्तर से देने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय
गन्ने की अगेती प्रजाति के लिए 375 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित
हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड को प्रोत्साहन के लिए सरकारी कंपनी बनाने पर सैद्धांतिक सहमति
वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के सीमांत गांव जादूंग में पर्यटन विकास को होम स्टे क्लस्टर योजना पर लगी मुहर
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधीन साहसिक विंग के कार्मिकों के ढांचे में विषय विशेषज्ञ के पदों की अर्हता में संशोधन को स्वीकृति
त्रिस्तरीय पंचायतों में चुनाव लड़ने के लिए दो से अधिक संतान से संबंधित निर्णय में संशोधन, अब जुड़वां बच्चे होने से अयोग्यता की नहीं लटकेगी तलवार
उत्तराखंड रिवर ड्रेजिंग नीति, 2021 में संशोधन को मिली स्वीकृति
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के पुनर्गठित ढांचे में छह जिला खान अधिकारी समेत सात पदों के सृजन को हरी झंडी

Continue Reading

Previous: सीएम धामी का उत्तराखंड के लोगों को बड़ा तोहफा, परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 330 बसें
Next: पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार का नया प्लान, चीन-नेपाल सीमा पर खुलेंगी 15 पुलिस चेकपोस्ट

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.