Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ रावण दहन, सीएम ने सनातन को लेकर कही ये बात

Uk Fast Khabar October 25, 2023

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा दून में भव्य रूप से मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में रावण के पुतले के दहन के साथ ही लोगों ने अहंकार का त्याग करने व सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ऊंचे-ऊंचे पुतले को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी रही। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में 76वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। ठीक 6:05 बजे लंका दहन, मेघनाथ व कुंभकरण पुतला दहन 6:17 बजे, जबकि 6:20 बजे ऐतिहासिक 131 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य अतिथियों ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया।

पहुंचे सीएम धामी
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम व हनुमान जी की पूजा के बाद रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। मुख्यमंत्री ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है यह पर्व उसे दूर करने का भी संदेश देता है। अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं।

हमारी परंपरा का हिस्सा है
सीएम धामी ने कहा कि युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का स्रोत रही हैं। नवरात्र के शुभ दिनों के बाद दशहरा के दिन रावण का पुतला दहन हमारी महान परंपरा का ही हिस्सा है।

सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ
सीएम धामी ने ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में देश का दुनिया में मान व सम्मान बढ़ा है। उत्तराखंड में भी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता से जुड़े कई स्थान हैं।

“ड्रग फ्री देवभूमि” का लेना होगा प्रण
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से वर्ष 2025 यानी राज्य गठन की रजत जयंती मनाने तक राज्य के लिए कुछ सकारात्मक योगदान देने, राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि वर्ष 2025 तक पूर्ण लक्षित “ड्रग फ्री देवभूमि ” बनाने का संकल्प भी लेना होगा।

सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है दशहरा
इस खास मौके पर सीएम धामी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व हमारे समाज के लिए एक सीख व सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है। यह पर्व हमारे सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने व सामाजिक बुराइयों को दूर करने की दिशा में प्रयास करते रहने की परंपरा को आगे बढ़ाता है।

राम के भजनों पर थिरके लोग
तकरीबन आधे घंटे तक विशेष आतिशबाजी हुई। दशहरा के उल्लास में डूबे शहरवासियों ने बैंड, ढोल नगाड़ों की थाप व राम के भजनों पर खूब नृत्य किए। इसके अलावा लक्ष्मण चौक, इंदिरा नगर, प्रेमनगर व पटेलनगर में दशहरा का भव्य आयोजन पर रावण व लंका दहन के दौरान आतिशबाजी व नृत्य हुए।

निकाली गई शोभायात्रा
बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव पर दोपहर को अंसारी मार्ग स्थित कालिका मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में फूलों से सजी ट्राली में विराजमान विभिन्न किरदार निभाने वाले कलाकारों का जगह जगह स्वागत किया गया। मोती बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर होते हुए एश्लेहाल चौक से परेड ग्राउंड पहुंची। रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले व लंका दहन के बाद शोभायात्रा ने वापस मंदिर पहुंचकर विराम लिया।

Continue Reading

Previous: गोवा जाएंगे उत्तराखंड के अधिकारी, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की लेंगे सीख; तैयारी में जुटी सरकार
Next: पुलिस की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, रामपुरा में फोर्स तैनात; पिटते-पिटते बचा दारोगा

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.