Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में विद्युत संविदा कर्मी हड़ताल पर जाने को तैयार, दीपावली पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Uk Fast Khabar October 15, 2024

नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे ऊर्जा के तीनों निगमों के संविदा कर्मी आर-पार की लड़ाई पर विचार कर रहे हैं। ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय बैठक में आश्वासन के दो सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे खफा होकर कार्मिकों ने दीपावली पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। सोमवार को विद्युत संविदा एकता मंच की संयोजक मंडल व कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्यों की एक आपात बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। जिसमें बीते एक अक्टूबर को सचिव ऊर्जा की अध्यक्षता में आयोजित हुई त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने पर रोष प्रकट किया गया।

सकारात्मक आदेश की शर्त पर आंदोलन किया था स्थगित
सचिव ऊर्जा व निगम प्रबंधनों की ओर से एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि तीन से चार दिन के भीतर संविदा कर्मचारियों के पक्ष में सकारात्मक आदेश जारी किए जाएंगे। इसी शर्त पर एकता मंच ने अपने आंदोलन को स्थगित किया था। विद्युत संविदा एकता मंच ने बीते नौ अक्टूबर को सचिव ऊर्जा व तीनों निगम प्रबंधन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक आदेश जारी करने का अनुरोध भी किया गया था। मंच के संयोजक विनोद कवि ने कहा कि तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से संविदा कर्मचारी विगत 15 से 20 वर्षों से पूर्ण निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं। जबकि, उनकी समस्याओं के निस्तारण को प्रबंधन उदासीन बना हुआ है। बैठक में विद्युत संविदा एकता मंच की पूरी कार्यकारिणी ने आर-पार की लड़ाई निर्णय लिया है। यदि शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो विद्युत संविदा एकता मंच दीपावली से पूर्व ही संपूर्ण कार्य बहिष्कार या हड़ताल को बाध्य होगा।

पावर जूनियर इंजीनियर्स ने काली फीती बांधकर किया विरोध
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन 13 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर मुखर हो गया है। आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने से यूपीजेईए ने आंदोलन का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया गया है। यूपीजेईए के सदस्यों ने प्रदेशभर में तय कार्यक्रम के अनुसार काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष आनंद रावत ने कहा कि एसोसिएशन लगातार ऊर्जा निगम प्रबंधन से संवाद स्थापित करते हुए संवर्ग की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का अनुरोध कर रहा है। पूर्व में अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर प्रोन्नति सहित अन्य जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया था। पुरानी पेंशन, जीपीएफ, प्रोन्नत कोटा और विद्युत टैरिफ समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसोसिएशन संघर्षरत है। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अगले चरण में पुनः सदस्यों की ओर से आंदोलन शुरू करते हुए आगामी 15 नवंबर तक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे।

Continue Reading

Previous: ‘उत्तराखंड के उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान’, विश्व मानक दिवस पर बोले CM धामी
Next: अब तेजी से आकार लेंगे होम स्टे समेत टूरिज्म से जुड़े उद्योग, सरकार ने शुरू की नई योजना

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.