Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अब तेजी से आकार लेंगे होम स्टे समेत टूरिज्म से जुड़े उद्योग, सरकार ने शुरू की नई योजना

Uk Fast Khabar October 15, 2024

उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार अब पर्यटन सुविधाओं के विकास और विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें स्थानीय समुदाय को समानुपाती लाभ प्रदान करने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों में उसकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए वित्तीय प्रोत्साहन की परिकल्पना भी की गई है, जो अब राज्य के स्थायी निवासियों के लिए लागू की गई उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से फलीभूत होने जा रही है। अब राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में होम स्टे समेत पर्यटन से जुड़े छोटे उद्यम तेजी से आकार लेंगे। एक से पांच करोड़ तक के इन प्रोजेक्ट पर 33 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक के अनुदान का प्रविधान रखा गया है। पर्यटन के दृष्टिगत विश्वस्तरीय अवसंरचना सुविधाओं के विकास एवं पूंजी निवेश को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से राज्य में पर्यटन नीति लागू है। इसके तहत उच्च श्रेणी के हास्पिटेलिटी प्रोजेक्ट को आकर्षित करने के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा पांच करोड़ रुपये रखी गई है।
सरकार की मंशा यह है कि इसके माध्यम से देश-विदेश से अधिकाधिक निवेश राज्य में खींचा जाए। इस नीति में छोटे व मझोले स्थानीय निवेशक और व्यवसायी लाभ नहीं उठा पा रहे थे। यद्यपि, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वीर चंद्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना चल रही है, लेकिन इसमें अधिकतम एक करोड़ तक के ही प्रोजेक्ट लिए जा सकते हैं। इस सबके मद्देनजर ही धामी कैबिनेट ने राज्य के स्थायी निवासी उद्यमियों के लिए पर्यटन के क्षेत्र में एक से पांच करोड़ तक के निवेश को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया। अब शासन ने इसे लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही योजना में वित्तीय प्रोत्साहन के लिए राज्य को तीन श्रेणियों में विभक्त किया गया है। इसके अलावा गतिविधियां भी चिह्नित कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे राज्य के स्थायी निवासियों के लिए रोजगार, स्वरोजगार के अधिक अवसर सृजित हो सकेंगे।

योजना में क्षेत्रों का श्रेणीकरण
श्रेणी-ए :- हरिद्वार, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिलों का संपूर्ण क्षेत्र, देहरादून जिले के ऐसे क्षेत्र जो श्रेणी बी में सम्मिलित नहीं हैं और अल्मोड़ा जिले की रानीखेत व अल्मोड़ा तहसील।
श्रेणी-बी :- अल्मोड़ा जिले का शेष क्षेत्र (जो श्रेणी-एक में सम्मिलित नहीं है), देहरादून जिले की कालसी, चकराता व त्यूणी तहसील, बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील, पौड़ी की कोटद्वार, लैंसडौन, यमकेश्वर व धुमाकोट तहसील, टिहरी जिले की धनोल्टी व नरेंद्रनगर तहसील।
श्रेणी-सी :- उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिलों का संपूर्ण क्षेत्र, बागेश्वर, पौड़ी व टिहरी जिलों का शेष क्षेत्र, जो श्रेणी-बी में सम्मिलित नहीं है।
इन गतिविधियों में वित्तीय प्रोत्साहन
सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर-विरासत के अनुरक्षण संबंधी कार्य, पर्यटन स्थलों में पार्किंग, रज्ज्मार्ग, विद्यमान होटल व रिजार्ट का विस्तार, फ्लोटल्स व फ्लोटिंग रिजार्ट, हेरिटेज होटल व इकाइयां, होटल व मोटल, स्पा एवं स्वास्थ्य रिजार्ट, पर्यटक रिजार्ट व पर्यटक ग्राम, कू्रज बोट, नौका, हाउसबोट व बोट क्लब, ईको लांज व आवासीय टेंट, राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर गैर ईंधन मार्गीय सुविधा, सम्मेलन केंद्र, पर्यटन या आतिथ्य प्रशिक्षण केंद्र, योग, आयुर्वे व प्राकृतिक चिकित्सा रिजार्ट, कला दीर्घा, मनोरंजन पार्क आदि।

ये मिलेंगी रियायत
एक से पांच करोड़ तक के प्रोजेक्ट पर स्टांप डयूटी से छूट।
श्रेणी-ए के क्षेत्र में 33 लाख से 80 लाख तक का अनुदान।
श्रेणी-बी में 33 लाख से 1.20 करोड़ होगी अनुदान राशि।
श्रेणी-सी में 33 लाख से 1.50 करोड़ तक का अनुदान।
योजना में तीन साल तक प्रति इकाई तीन से छह प्रतिशत तक ब्याज अनुदान।
होम स्टे में रुचि लेंगे स्थानीय लोग
राज्य में होम स्टे में लोग अब अधिक रुचि लेंगे। वर्ष 2015-16 से अभी तक 5468 होम स्टे पंजीकृत हुए हैं। माना जा रहा है कि पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के बाद होम स्टे के निर्माण में ज्यादा तेजी आएगी और इससे रिवर्स पलायन में भी मदद मिलेगी।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में विद्युत संविदा कर्मी हड़ताल पर जाने को तैयार, दीपावली पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Next: सौर ऊर्जा से जगमगाएगा उत्तराखंड, विश्वविद्यालय निभाएंगे अहम भूमिका

Related Stories

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

October 31, 2026
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

October 31, 2026
पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

October 31, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

October 31, 2026
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट

October 31, 2026
पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली

October 31, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन

October 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 82 परिवारों के मकानों पर चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
  • जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, शेड्यूल पर डालें नजर, बर्फबारी और चुनावी राज्यों को मिली छूट
  • पौड़ी से दिखा हिमालय का 360° पैनोरमिक व्यू, भूल जाएंगे दार्जिलिंग, गंगटोक और मनाली
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, खरगे के आवास पर जुटेगा इंडिया गठबंधन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.